हरलाखी(मधुबनी):
वैसे तो सरकारी अस्पतालों में मरीजों की जान से खिलवाड़ करने की घटना समय समय पर सामने आती रहती है। लेकिन हरलाखी प्रखंड के उमगांव पीएचसी में कुछ अलग ही मामला सामने आया है। डॉक्टरों की लापरवाही से मरीजों की जान खतरे में पड़ने का मामला एक बार फिर उजागर हुआ है। यह बात हैरत में डालने वाली है कि जब कोई चिकित्सक अपने आवास में रहने वाले नौकर व रसोइया से घरेलू काम करवाने के साथ साथ मरीजों का भी इलाज करवाता है, तो वाकई सुनने में कुछ अटपटा सा लगता है। लेकिन यह मामला पूरी तरह सच है। संवाददाता के कैमरे में पूरा माजरा कैद हो गया। पूरी घटना क्रम का तब खुलासा हुआ जब अस्पताल परिसर में हरलाखी थाना के मधुबनी टोला में जमीनी विवाद को लेकर कुल्हाड़ी से सिर फटी महिला भर्ती हुई। उस महिला का नाम जिबछि खातून बताया गया। घटना की जानकारी लेने पर महिला का इलाज करते चिकित्सक का रसोइया मौके पर मिला। उसने महिला को इंजेक्शन भी लगाया। उसका नाम मुकेश कुमार बताया गया। वह रसोइया पीएचसी प्रभारी उमेश प्रसाद के आवास में काम करने वाला नौकर खाना बनाने का काम करता है। पीएचसी प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment