अंधराठाढ़ी(मधुबनी): अंधराठाढ़ी कलाजत्या टीम के साथ शनिवार को जागरूकता रथ अंधराठाढ़ी पहुँचा। बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूकता पैदा करना इसका मकसद है। प्रखंड विकास सह अंचल कार्यालय परिसर में कला जत्या ने नुक्कड़ नाटको का मंचन किया। साथ ही गीत संगीत के द्वारा भी लोगो को इस सामाजिक नैतिक बुराइयो को उन्मूलन करने का संदेश दिया। प्रखंड प्रमुख शुभेश्वर यादव व उप प्रमुख मो0 मोतिउर रहमान ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उदघाटन करते हुए कहा कि बाल विवाह और दहेज प्रथा न केवल सामाजिक नैतिक बुराइयां है बल्कि कानूनी अपराध भी है। इसके उन्मूलन के लिए सरकार का यह अभियान प्रशंशनीय है। इन्होंने इस अभियान में शामिल होने और सहयोग करने को लोगों से अपील की। इस कार्यक्रम में दर्जन भर पंचायत प्रतिनिधि और कलाजत्या के सदस्य दीपक, जलेश्वर, अर्जुन, भोली देवी, संगीता कुमारी, रोशन कुमार, योगेन्द्र, उपनन्द सहित अन्य ने भाग लिया।
0 comments:
Post a Comment