PropellerAds

सरकार की दहेज़ प्रथा व बाल विवाह उन्मूलन कार्यक्रम को घर घर पहुचाने का बेटियों ने उठाया बीड़ा

जागरूकता अभियान संस्था गंगौर की लड़कियां गांव के लोगो को करेगी जागरूक
हरलाखी(मधुबनी): बिहार सरकार के दहेज़ प्रथा व बाल विवाह उन्मूलन कार्यक्रम को घर घर पहुचाने का बीड़ा गंगौर की इन बेटियों ने उठाया है। इसके लिए हर घर दस्तक देकर लोगों को इसके दुष्परिणाम के बारे में बताएगी। जानकारी दे कि हरलाखी प्रखंड के गंगौर स्थित संचालित जागरूकता अभियान संस्था की लड़कियां बिहार सरकार के इस बेहतर कार्यक्रम को हर घर तक पहुचाने का जिम्मा उठाते हुए शपथ ली है। इस संस्था की 17 वर्षीय संचालिका बिट्टू कुमारी मिश्रा ने कहा कि बिहार सरकार का शराबबंदी के बाद यह दूसरा बेहतर कार्यक्रम है। शराबबंदी कार्यक्रम में भी हमलोग बढ़चढ़ कर हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया था। आज हम लोगो ने भी यह शपथ लिया है कि महिलाओ के आत्मसम्मान की रक्षा को लेकर इस कार्यक्रम के सन्देश को हम लड़कियां गांव के एक एक घर पर दस्तक देकर लोगों को इस अभिशाप के बारे में अवगत कराकर उन्हें जागरूक करने का काम करेंगे। वैसे गांधी जयंती के अवसर पर हमलोग स्वच्छता सप्ताह मना रहे है। जिसके तहत साफ सफाई, जल सरक्षण व पौधा रोपण अभियान शामिल है। हमारा उदेशय लोगो को जागरूक कर सुन्दर समाज की परिकल्पना है और हम लडकिया इसके लिए प्रतिबद्ध है। बताते चले कि आज करीब 3 साल से बिट्टू कुमारी इन्ही मुद्दों पर लोगो को जागरूक कर रही है। इतना ही नहीं लड़कियो को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जनसहयोग से प्रशिक्षण सेंटर खोल कर 40 लड़कियो को प्रशिक्षित कर रही है। मौके पर रुपम, डेजी, काजल, अंजनी, अदिति, सोनाली, रानी, रुबी, लैला, सुनैना, तहरुन, प्रीती, जुही, अंजु देवी, सवीता, पुजा व इंदु समेत अन्य लड़कियां मौजूद थी।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment