PropellerAds

उत्पाद पुलिस ने 360 बोतल नेपाली शराब के साथ कारोबारी को पकड़ा

मधवापुर(मधुबनी): साहरघाट थाना के मुखीयापट्टी नहर के पास नेपाल से लाई जा रही शराब तस्करी की एक खेप को मधुबनी उत्पाद पुलिस ने धर दबोच लिया। इस कार्रवाई में एक तस्कर भी गिरफ्तार हुआ है। वही उत्पाद पुलिस को देखकर अन्य तीन तस्कर मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान साहरघाट थाना के लक्ष्मीपुर टोल निवासी मंगल राय के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार के अहले सुबह नेपाल से तीन साइकिल पर बोरी में नेपाली शराब लाद कर लाई जा रही थी। तीनों साईकिल से आगे आगे मुख्य तस्कर बाईक से जा रहा था। जिसकी गुप्त सुचना मिलते ही मधुबनी उत्पाद पुलिस मुखीयापट्टी नहर के पास पहुची। पुलिस को देखते ही सभी तस्कर साईकिल व बाईक छोड़ कर भागने निकला। हालांकि पुलिस ने खदेड़ कर एक तस्कर को धर दबोच लिया। जानकारी देते हुए उत्पाद पुलिस के एसआई प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि गुप्त सुचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक प्रक्रिया हेतु मधुबनी कारागार भेजा जा रहा है।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment