PropellerAds

अश्लील भोजपुरी गाना के खिलाफ लड़कियों ने सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन

जागरूकता अभियान संस्था के लड़कियों ने दहेज़ प्रथा व बाल विवाह उन्मूलन को लेकर भी लोगो को किया जागरूक
 हरलाखी(मधुबनी): भोजपुरी अश्लीन गाना के खिलाफ हरलाखी प्रखंड के जागरूकता अभियान संस्था गंगौर की लड़कियों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया. इस दौरान लड़कियों ने संचालिका बिट्टू कुमारी मिश्रा व जनाधिकारी पार्टी के छात्र परिषद् के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया राज के नेतृत्व में शांति निकेतन स्कूल से लेकर बैंक चौक होते हुए हाई स्कूल के बाजार चौक तक पैदल मार्च कर नारी का सम्मान जहां है, संस्कृति का उत्थान वहां है, अश्लीन गाना बंद करो जैसे नारे लगाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया. साथ ही हाई स्कूल के पास सड़क जाम कर धरने पर बैठ गयी. संबोधित करते हुए प्रिया राज ने कहा कि आज समाज में अश्लीन गाना का प्रचलन इस कदर है कि हम लड़कियों को घर से निकलने में काफी परेशानी होती है. हर चौक चौराहों पर अश्लीन गाना बजने से हम बेटियां अपने आप को कुंठित महशुस करते है. इसलिये अब बहुत हो गया और अश्लीन गाना को बंद करना ही होगा। अन्यथा जो लोग अश्लीन गाना बजायेगा, उसके यहां हम लडकियां तोड़फोड़ भी कर सकते है. क्योंकि नारी अब अपना अपमान बहुत सहन कर लिया. वही संचालिका बिट्टू कुमारी मिश्रा ने कहा कि आज भी हमारे समाज में बेटियों को पढ़ाने लिखाने के वजाय कम उम्र में ही शादी कर दी जाती है. जिससे बेटियों के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है. दहेज़ प्रथा तो हम बेटियों को गुलाम बना कर रखा हुआ है. इन सामाजिक अभिशाप से हम बेटी अपने आप को उपेक्षित महसूश कर रहे है. इसलिये अब समय आ गया है हम बेटियो को अपने हक अधिकार के लिये घर की दहलीज से बहार निकल कर सड़क से सदन तक जाना ही होगा. राजनेताओ को हमारी बातों को मानना होगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता बिट्टू कुमारी मिश्रा व संचालन प्रिया राज ने किया. मौके पर फुलहर पंचायत के पूर्व मुखिया अनीता देवी, सामाजिक कार्यकर्त्ता हरिश्चंद्र यादव, रिंकू कुमारी, कोमल कुमारी, अंजनी कुमारी, रानी कुमारी, पूजा कुमारी, मीरा कुमारी, प्रीति कुमारी समेत सैकड़ो लड़कियां मौजूद थी.
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment