झंझारपुर (मधुबनी): बिहार के मधुबनी के झंझारपुर में एक निजी नर्सिंग होम में बच्चा बदलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार दिन के तीन बजे में बच्चा का जन्म हुआ। नर्स के द्वारा जानकारी दी गई कि आप को बेटा हुआ है। रात करीब 11 बजे फिर जानकारी दी गई कि आपको लड़का नहीं लड़की हुई है। आप जच्चा और बच्चा को लेकर घर जाइए। इतना सुनते परिजन भड़क गए। इसके बाद परिजनों का डॉक्टर्स से नोक-झोंक शुरू हो गई और मामला मारपीट तक जा पहुंचा।
इधर, नर्सिगं होम संचालक रणधीर कुमार का कहना है कि बच्चे की अदला-बदली नहीं की गई है। परिजन अगर चाहें तो डीएनए जांच करा सकते हैं। वहीं, हो हंगामा की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस दोनों पक्ष का बयान दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।



0 comments:
Post a Comment