PropellerAds

दिवाली के दिन सनकी बेटे ने की शराबी बाप की हत्या

झंझारपुर (मधुबनी): झंझारपुर में जहां एक ओर तमाम लोग दीपावली के उल्लास में डूबे हुए थे तो दूसरी ओर एक सनकी बेटे की करनी से पूरा इलाका सकते में आ गया। एक कलयुगी पुत्र के हैवानियत का नमूना सामने आया है जहां उसने अपने ही पिता को पीट-पीट कर मार डाला। दरअसल, झंझारपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत झंझारपुर वार्ड 15 इलाके में एक सनकी बेटे मुकेश कुमार चौधरी द्वारा आपसी विवाद में अपने ही पिता रामविलास चौधरी (45) की पीट कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।
मृतक की पत्नी ने किया बेटे का बचाव  
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। इस दौरान मुकेश कुमार चौधरी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, मृतक की पत्नी मोनू देवी ने अपने बेटे का बचाव किया है।
आरोपी पुत्र गिरफ्तार
स्थानीय वार्ड आयुक्त सिंघेश्वर राय ने पुत्र मुकेश द्वारा पिता रामविलास की हत्या किए जाने की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे झंझारपुर इंस्पेक्टर बी डी सिंह ने बताया कि बेटे द्वारा पिता की पीट-पीट कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, आरोपी बेटा मुकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। 
घरेलू-हिंसा का आरोप
बताया जाता है कि मृतक रामविलास चौधरी की पत्नी मोनू देवी ने रामविलास पर गांजा-शराब के नशे में गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया है। मोनू देवी ने बताया कि रामविलास ने गुरूवार को भी उसे ईंट से मारा जिससे आक्रोशित हो कर पिता-पुत्र में झड़प हो गई।
Share on Google Plus

About Unknown

0 comments:

Post a Comment