हरलाखी (मधुबनी): खिरहर थाना क्षेत्र में ग्रामीण पुलिस चौकीदार के द्वारा शादीशुदा महिला को शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है । इस संबंध में विवाहिता के ससुर ने खिरहर थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार खिरहर थाना क्षेत्र के पहरा गांव के चौकीदार पर शादी का झांसा देकर विवाहिता को बहला फुसला कर भागकर ले जाने का आरोप लगा है। चौकीदार पर पूर्व में भी इसी विवाहिता महिला को भगा ले जाने का आरोप सामने आ चुका है। जिसके बाद ग्रामीणो ने बीच बचाव कर मामले को सुुलझाने के लिए पंचायत बुलाई जिसके बाद वो महिला को वापस छोड़ गया।
इस बार चौकीदार पर आरोप है की उसने इसी महिला को बहला फुसला कर उसके साथ भागने के लिए मजबूर तो किया ही साथ ही महिला को घर में रखे जेवर व रूपये भी साथ में ले जाने के लिए उकसाया। जानकारी के अनुसार चौकीदार पहले से शादीशुदा व बाल बच्चे वाला है। और जिस महिला को बहला फुसला कर अपने साथ भागने के लिए मजबूर किया है वह पांच बच्चों की मां बताई जा रही है। स्थानीय लोग इस घटना को शर्मनाक बता रहे हैं। मामले के संबंध में खिरहर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार झा ने बताया की आरोपी चौकीदार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

0 comments:
Post a Comment