PropellerAds

लोगो ने शपथ लेकर मनाया गाँधी जयंती

हरलाखी(मधुबनी): हरलाखी प्रखंड क्षेत्र में भी लोगो ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ एम राय समेत अन्य अधिकारी, रालोसपा कार्यालय में विधायक सुधांशू शेखर, जदयू कार्यालय में प्रमोद गुप्ता, हरलाखी थाना में थानाध्यक्ष संजय कुमार, जागरूकता अभियान संस्था गंगौर में संचालिका बिट्टू कुमारी मिश्रा, मध्य विद्यालय हाट पारस में एचएम सुजय कुमार, मध्य विद्यालय हट्वरिया में एचएम रामजीवन पासवान, उत्क्रमित उच्च विद्यालय पोखरौनी में एचएम सरोज कुमार, कॉमन सर्विस सेंटर साहरघाट में संचालक मुरारी भगत समेत सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्था ने लोगों को स्वच्छता, दहेज़ प्रथा व बाल विवाह उम्मूलन अभियान चलाने का संकल्प दिलाया। साथ ही हाट पारस स्थित मध्य विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों को बापू की अमरकथा सुनाई और उनके बताये गए रास्ते पर चलने को प्रेरित भी किया। मौके पर पूर्व मुखिया रामचंद्र मंडल, गौडिशंकर ठाकुर, रामाशीष महतो, रामस्नेही ठाकुर, शिक्षक नंद कुमार प्रसाद, तेजेन्द्र पासवान, प्रेरक अनित कुमार मंडल समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment