PropellerAds

स्वच्छता में ही ईश्वर की वास होती है : मुखिया

बिस्फी(मधुबनी): बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के सोहंस पंचायत अंतर्गत केरवार गांव में स्थित ज्ञान मंथन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छ भारत कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें विद्यालय में उपस्थित सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों व जनप्रतिनिधियों समेत सैकड़ो ग्रामीणों ने भाग लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राम अधिकारी बाबू ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंचायत की मुखिया जिवछी देवी ने कहा कि स्वच्छता में ही ईश्वर की वासन होती है, जहाँ स्वच्छता नही वहां इंसान नही शैतान की वासना होती है. इंसान तो इंसान यहां तक कि जानवर भी स्वच्छता में रहना पसंद करते है। वहीं निदेशक संजीव झा ने कहा कि गांधी जी का सपना था कि हमारा देश स्वस्छ व सुंदर हो, जिसे हमारे प्रधानमंत्री जी ने गांधी जयंती के दिन एक कदम स्वच्छता की ओर कार्यक्रम चला कर उनके सपनों को एक पंख दिया है. अगर हमलोग अपने आसपास के वातावरण को साफ रखेंगे तो कभी किसी बीमारी से शिकार नही होंगे. इसीलिये आज हम सभी ये संकल्प लेते है कि अपने आसपास व घरों को साफ रखेंगे और देश को आगे बढ़ाएंगे. मौके पर सोहास पंचायत के मुखिया जिवछी देवी, सरपंच सुकुमारी देवी, स्कूल के प्रधानाचार्य श्री राम अधिकारी बाबू, जदयू प्रखंड अध्यक्ष डॉक्टर जगदीश दास, पीएनबी शाखा प्रबंधक जयंत जी, संजीव पासवान, विजय, संजीत कुमार, आशिक यादव व सरोज यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. 
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment