PropellerAds

पुलिस ने की हरियाणा नंबर इंडिगो कार से शराब जब्त

मधवापुर(मधुबनी): भारत नेपाल सीमा पर इनदिनों शराब की तस्करी रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। आये दिन लगातार शराब की धरपकड़ की जा रही है। वही साहरघाट थाना पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर रैमा गांव से छापेमारी कर हरियाणा नंबर की इंडिगो कार से 270 बोतल नेपाली शराब के साथ चालक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान बेनीपट्टी थाना के सरसो गांव निवासी संजीव यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि कारोबारी कार के सीट के निचे छुपाकर शराब जिले से बाहर भेजने की फ़िराक में था, लेकिन पुलिस ने कारोबारी के मनसूबे पर पानी फेर दिया।
Share on Google Plus

About Unknown

0 comments:

Post a Comment