PropellerAds

ग्राम समृद्धि सह स्वच्छता पखवारा को ले अधिकारियों ने कर्मियों के साथ की बैठक

बेनीपट्टी: प्रखंड कार्यालय के मेघदूतम सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. अभय कुमार की अध्यक्षता में सभी ग्रामीण आवास सहायकों और पंचायत रोजगार सेवकों के साथ ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवारा के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक हुई. जिसमें ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश के आलोक में सभी पंचायतों में पहली से 15 अक्टूबर तक ग्राम सभा व कृषि सभा का आयोजन कर हर घरों में शौचालय निर्माण कराये जाने के लिये लोगों को प्रेरित किये जाने पर बल दिया गया. इस दौरान बीडीओ डॉ. कुमार ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग और पंचायती राज विभाग के द्वारा ग्राम सभी पंचायतों में ग्राम समृद्धि एवम स्वच्छता पखवारा का आयोजन किया जाना है, जिसमे ग्राम सभा आयोजित कर लोगों को स्वच्छता बनाये रखने और समृद्धि प्रदान करने को प्रेरित किया जाना है. जिसमें आप सबों की सहभागिता अपेक्षित है. प्रत्येक पंचायतों में एक एक नोडल को ग्राम सभा आयोजित कराने हेतु प्रतिनियुक्त किया गया है. आवंटित पंचायतों में सभी लोग अपनी महती भूमिका का निर्वहन ईमानदारीपूर्वक करके कार्यक्रम को सफल बनाने का काम करेंगे. जिसकी निगरानी प्रखंड स्तरीय अधिकारी करेंगे. बीडीओ ने कहा कि ग्रामीण आवास सहायकों और पंचायत रोजगार सेवकों को मिलाकर सभी पंचायतों में नोडल कर्मी प्रतिनियुक्त कर दिये गये हैं. उन्होंने कोताही बरतनेवाले कर्मियों पर कार्रवाई की अनुशंसा किये जाने की हिदायत भी दी. मौके पर मनरेगा पीओ आनंद प्रकाश, प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्राणनाथ सिंह और सभी आवास सहायकों व पीआरएस भी मौजूद थे.
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment