बेनीपट्टी: प्रखंड
मुख्यालय स्थित संचालित पीएचसी परिसर में भारत सरकार के स्वास्थ्य
मंत्रालय के निर्देश के आलोक में सोमवार को पीएचसी प्रभारी डॉ. आरके सिंह
की अध्यक्षता में स्वच्छता को लेकर संकल्प सभा का आयोजन किया गया. जिसमे
सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने सामूहिक रुप से स्वच्छता के लिये
शपथ ग्रहण किये. इस दौरान प्रभारी श्री सिंह ने कहा कि पिछले साल 15
अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी ने इस अभियान की शुरुआत की थी. स्वच्छ भारत
अभियान का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लासपूर्वक सभी क्षेत्रों में मनाया जा रहा
है. हम सभी को भी अपने आस परोस् में स्वच्छता बनाये रखने के लिये दृढ़
संकल्पित होने की जरुरत है. स्वच्छता में ही देवताओं का वास होता है और
स्वच्छ वातारण से ही स्वस्थ समाज का निर्माण हो सकता है. समाज को बिना
स्वच्छ व स्वस्थ हुए स्वस्थ भारत की परिकल्पना नही की जा सकती है. इस लिये
सभी लोगों को इस अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की जरुरत है और गांधी
जयंती के दिन समापन हो रहे अभियान को सफल बनाने में सभी लोग अपनी
महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे. मौके पर घनश्याम यादव, प्रधान लिपिक,
सभी चिकित्सक, एएनएम, आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद थे.
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment