मधुबनी: समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम आर के जैन ने कहा है कि जयनगर से समस्तीपुर तक रेलखंड का विद्युतीकरण जल्द होगा। इसकी स्वीकृति पूर्व में ही मिल चुकी है। जल्द ही काम शुरू होगा। जयनगर दरभंगा रेलखंड दोहरीकरण के संबंध में डीआरएम ने कहा कि फिलहाल रेलवे के पास कोई ऐसा प्रस्ताव नहीं है। जयनगर रेलखंड पर ट्रैफिक बढ़ने पर डबल रेल पटरी बिछायी जाएगी। डीआरएम ने कहा कि रेलवे इस रेलखंड को लेकर काफी गंभीर है। जयनगर से सूरत नई ट्रेन परिचालन को लेकर डीआरएम श्री जैन ने कहा कि उपर से आदेश मिलने पर इसे चालू किया जाएगा। डीआरएम ने कहा कि मधुबनी स्टेशन के मुख्य गेट को कोई बैंक या संस्था निर्माण करती है तो वहां भी मिथिला पेंटिंग लगाया जाएगा। डीआरएम ने रेल परिसर में बंद पड़े एटीएम रुम को हटाने एवं पूरे परिसर को बेहतर बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रतीक्षालय के समीप पुराने शौचालय शीघ्र तोड़ने का भी निर्देश दिया। उन्होंने टिकट काउंटर, प्लेटफार्म नंबर एक, यात्री विश्रामालय, पार्किंग , पार्सल सहित कई जगहों का मुआयाना किया और निर्देश दिये। ग्राम विकास परिषद के सचिव षष्ठीनाथ झा ने डीआरएम को पाग व दोपटा से सम्मानित किया।
About Madhubani News
RELATED POSTS
loading...


0 comments:
Post a Comment