PropellerAds

दो अक्टूबर को होगी सभी पंचायतों में ग्रामसभा

मधुबनी: दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा होगी। पंचायतों में पंचायत के कर्मी और प्रतिनिधि ग्राम सभा के आयोजन करेंगे। इसमें सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर ग्राम समृद्घि की दिशा में ग्राम सभा एवं कृषि सभा का आयोजन, युवाओं का पंजीकरण एवं स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाये जाने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने डीएआरडीए सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर अहम निर्देश दिया। बैठक ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर बैठक की। डीएम ने 28 से 30 सितम्बर को ग्राम पंचायतो में पखवाड़े की तैयारी, पंचायत भवन में जागरूता एवं आईईसी सामग्री का प्रदर्शन करने का निर्देश दिया। 01 अक्टूबर को पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक के माध्यम से सभी जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों को आमंत्रित कर स्वच्छता अभियान शुरू करने का निर्देश दिया गया। 02 अक्टूबर की सुबह पंचायत स्थित विद्यालयों के अध्यापक से समन्वय स्थापित कर प्रभात फेरी में बच्चों को शामिल करने का निर्देश दिया। 8 से 9 अक्टूबर तक कृषि सभाओं के माध्यम से मुर्गी पालन, मछली पालन को बढ़ावा देने, एसएचजी सदस्यों की बैठक का आयोजन भी करें। बैठक में उपविकास आयुक्त दुर्गानंद झा, एसडीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा, डीआरडीए निदेशक बृज बिहारी भगत, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजेन्द्र मिश्र सहित कई अन्य मौजूद थे।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment