हरलाखी(मधुबनी): मिथिला स्टूडेंट यूनियन की मधुबनी टीम ने हरलाखी विधायक सुधांशू शेखर से मिलकर विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा। जानकारी देते हुए एमएसयु के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र रमन ने कहा कि आज हरलाखी विकास की रौशनी से काफी हद तक दूर है। हरलाखी में ना तो सड़क है और ना ही आम जनता के लिए कोई व्यवस्थित रोडमैप ही है। इसलिए हम हरलाखी के झिटकी पंचायत के मुशहरी टोल स्थित एक पुल का निर्माण किये जाने, मुख्यालय उमगांव जो एक व्यस्त बाजार है। यहाँ पक्कीकरण व रौशनी की व्यवस्था करने, उमगांव में स्थाई बस पड़ाव का निर्माण, हरलाखी में खेल के लिए स्टेडियम का निर्माण व महिलाओ की परेशानी को देखते हुए सार्वजानिक शौचालय का निर्माण को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है। ताकि हरलाखी में भी विकास की रौशनी दिखे। वही विधायक श्री शेखर ने कहा कि दिए गए ज्ञापन पर शीघ्र ही अमल किया जाएगा। खेल स्टेडियम के लिए सीओ को जमीन उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया जा चूका है। जमीन उपलब्ध होते ही स्टेडियम निर्माण दिशा में पहल की जाएगी।
Home / ताजा खबर /
मधुबनी /
हरलाखी
/ हरलाखी के विकास को ले एमएसयु की मधुबनी टीम ने विधायक को सौपा ज्ञापन
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment