मधुबनी: शहर वासियों के लिए खुशखबरी अब शहर के लोगों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा. और न ही खुले में शौच के लिए जाना पड़ेगा. नगर परिषद 10 जगहों पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करायेगी. इसके लिए निविदा की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इसका निर्माण मुख्यमंत्री गली नाली योजना मद से किया जायेगा. इस पर कुल एक करोड़ 19 लाख 63 हजार रूपये खर्च किये जाएंगे. विभागीय स्वीकृति के बाद निविदा का प्रकाशन किया गया है. अगर सब कुछ ठीक-ठीक रहा तो वित्तीय वर्ष वर्ष 2018-19 के पहले तिमाही में यह बनकर तैयार हो जायेगा.
*यहां बनेगा शौचालय
नगर परिषद द्वारा दस जगहों पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया जाना है. वार्ड न. एक में तुरहा सामुदायिक भवन के समीप, वार्ड न. 2 में रामगंज तथा संतुनगर में, वार्ड न. 19 में वाटसन तथा शिवगंगा हाई स्कूल के समीप शौचालय का निर्माण कराया जायेगा. वहीं वार्ड न. 21 में संस्कृत विद्यालय, वार्ड 24 में शमी साहब गोदाम के समीप शौचालय का निर्माण किया जायेगा. जबकि वार्ड 25 में दरगाह चौक के समीप, वार्ड 26 में अंबेदकर विद्यालय के समीप तथा वार्ड 29 में सदर हॉस्पीटल के समीप शौचालय का निर्माण किया जायेगा.


0 comments:
Post a Comment