PropellerAds

जर्मनी में भी गूंजेगा जय-जय बिहार, “Bihar Fraternity” की तरफ से 26 मई को बर्लिन में बिहार दिवस

बिहार की नकारात्मक छवि को देश और दुनिया के सामने प्रस्तुत करने की तमाम कोशिशों को बिहारियों ने विफल कर दिया है। आज से कुछ साल पहले तक बिहार के लोगों को ऐ बिहारी कहकर हिकारत भरी निगाहों से देखा जाता था लेकिन बिहार के लोगों ने अपनी जीवटता और कठिन परिश्रम की बदौलत देश और दुनिया के सामने सम्मान हासिल किया है। बिहार के लोग चाहे वो देश या दुनिया के किसी कोने में भी रहते हों उनके अंदर अपनी मिट्टी और जड़ों से जुड़ाव होता है। आज आप देख लीजिए देश के सभी बड़े महानगरों में जहां बिहार के लोगों की बहुतायत है और उन्होंने संगठित होकर छठ पूजा को महापर्व का दर्जा दिला दिया है। खैर, ये तो बात हुई देश की साथ ही आपको जानकर खुशी होगी की विदेशों में बिहारी अपनी संस्कृति का प्रचार-प्रसार करने में किसी से पीछे नहीं है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं जर्मनी में रह रहे बिहारियों के बारे में जिन्होंने वहां पर “Bihar Fraternity” नाम के संस्था को स्थापित किया है। 
मूल रूप से जहानाबाद के रहने वाले और पटना में रहकर पढ़ाई करने वाले प्रकाश शर्मा पिछले 6 साल से जर्मनी में हैं। आईटी प्रोफेशनल प्रकाश शर्मा ने फेसबुक पर एक ग्रुप बनाया। शुरुआत के दिनों में प्रकाश इस ग्रुप में बिहार से संबंधित पोस्ट जैसे की यहां के व्यंजन, बिहार के टूरिस्ट प्लेस के अलावा बिहार की कला संस्कृति से संबंधित कंटेंट डालते रहते थे। देखते ही देखते इस ग्रुप के सदस्यों की संख्या बढ़ने लगी। फिर इसी ग्रुप के माध्यम से जर्मनी में रहने वाले बिहारी एक दूसरे के संपर्क में आते रहे। हम आपको बता दें कि इस ग्रुप में ना सिर्फ जर्मनी बल्कि अन्य यूरोपीय मुल्कों में रह रहे बिहारी भी जुड़ते चले गए। इसके बाद ग्रुप के सक्रिय सदस्यों ने तय किया कि अब इसे एक संस्था का रूप दे देना चाहिए। 
“Bihar Fraternity” को अब रजिस्टर्ड कराने की प्रक्रिया चल रही है। 300 से ज्यादा मेंबर इस फोरम में एक्टिव हैं। बिहार के प्राय: सभी जिलों के रहने वाले लोग जो जर्मनी में हैं वे “Bihar Fraternity” से जुड़े हैं। सबसे पहले तो मिलने जुलने का दौर शुरू हुआ और उसके बाद दो बड़े कार्यक्रम अब तक आयोजित किए जा चुके हैं।  
पहला कार्यक्रम जर्मनी के Düsseldorf में और दूसरा मेगा कार्यक्रम Frankfurt में आयोजित किया गया। 26 मई को बिहार दिवस के मौके पर बर्लनी में विशाल कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है।
7 सदस्यों की कार्यकारिणी समिति के अलावा कई उपसमितियां बनाई गई है। बिहार में शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, खेल, व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में “Bihar Fraternity” के मेंबर अहम भूमिका निभाना चाहते हैं। इसको लेकर योजनाएं बनाई जा रही है। 
साभार: न्यूज़ ऑफ़  बिहार
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment