मधुबनी: कार्यपालक सहायक आंदोलन के मूड में आ गए हैं। अपनी मांगों को लेकर
संघ ने 26 मार्च को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
कार्यपालक सहायकों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती वो
हड़ताल पर रहेंगे। बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ लंबित मांगे पूरी न होने का विरोध कर
रहे हैं। उन्होंनें साफ तौर पर सरकार को अल्टीमेटम दिया है। कार्यपालक
सहायकों ने 26 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है।
मानदेय वृद्धि समेत कई मांगे
संघ के जिलाध्यक्ष उपेन्द्र प्रसाद सिंह और कार्यपालक सहायक अविनाश कुमार झा ने बताया कि प्रदेश संघ के कौल पर जिले के विभिन्न विभागों और कार्यालयों में कार्यरत कार्यपालक सहायक हड़ताल पर रहेंगे। अनिश्चितकालीन हड़ताल की सूचना डीएम को भी दे दी गई है। सेवा समायोजन, मानदेय वृद्धि, सेवा स्थाई और अन्य लंबित मांगों को लेकर कार्यपालक सहायक 26 मार्च से बेमियादी हड़ताल पर रहेंगे।

हड़ताल को मजबूर कर्मचारी
आंदोलनकारियों ने कहा कि सभी कार्यपालक सहायक समाहरणालय के सामने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें मजबूर होकर अपनी लंबित मांगों की पूर्ति के लिए कार्यपालक सहायकों को हड़ताल पर जाना पड़ रहा है।

0 comments:
Post a Comment