PropellerAds

अश्लील भोजपुरी गाना के खिलाफ करेंगे चरणबद्ध आंदोलन : बिट्टू

जागरूकता अभियान संस्था गंगौर के लड़कियां दहेज़ प्रथा व बाल विवाह उन्मूलन पर अभियान चलाने के साथ साथ अश्लीन गाना पर घेरेगी प्रशासन को
हरलाखी(मधुबनी): हरलाखी प्रखंड स्थित जागरूकता अभियान संस्था गंगौर की लड़कियां अश्लीन गाना के खिलाफ अब चरणबद्ध आंदोलन करेगी। जिसकी तैयारी संस्था की संचालिका बिट्टू कुमारी मिश्रा खुद कर रही है। इस आंदोलन में सैकड़ो लड़कियों को जोड़ने की कवायद संस्था के द्वारा की जा रही है। जानकारी देते हुए संचालिका बिट्टू कुमारी मिश्रा ने कहा कि आज समाज में अश्लीन गाना का प्रचलन इस कदर है कि हम लड़कियों को घर से निकलने में काफी परेशानी होती है। हर चौक चौराहों पर अश्लीन गाना बजने से हम बेटियां अपने आप को कुंठित महशुस करते है। इसलिए अब बहुत हो गया और अब अश्लीन गाना को बंद करना ही होगा। जिसके लिए एक रणनीति के तहत जल्द ही चरणबद्ध आंदोलन कर लापरवाह प्रशासन को घेरने का काम करेंगे। अगर प्रशासन भी हमारी बात को नहीं सुनी तो अन्यथा जो लोग अश्लीन गाना बजायेगा, उसके यहां हम लडकियां तोड़फोड़ भी करने की रणनीति पर काम कर रहे है।  क्योंकि नारी अब अपना अपमान बहुत सहन कर लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि आज भी हमारे समाज में बेटियों को पढ़ाने लिखाने के वजाय कम उम्र में ही शादी कर दी जाती है। जिससे बेटियों के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। दहेज़ प्रथा तो हम बेटियों को गुलाम बना कर रखा हुआ है। इन सामाजिक अभिशाप से हम बेटी अपने आप को उपेक्षित महसूश कर रहे है। इसलिए अब समय आ गया है हम बेटियो को अपने हक अधिकार के लिये घर की दहलीज से बहार निकल कर सड़क से सदन तक जाना ही होगा। तब जाकर हम नारी को सम्मान मिल पाएगा। बताते चले कि बिट्टू के नेतृत्व में संस्था की लड़कियों ने अश्लीन गाना के खिलाफ कई बार सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया था। बावजूद इनकी प्रशासन इस पर सख्त नहीं हुआ।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment