PropellerAds

कुख्यात विजय मार्शल चढ़ा पुलिस के हत्थे

मधुबनी: जिले के फुलपरास थानाक्षेत्र के फुलपरास पुवारी टोल निवासी राम विलास यादव के पुत्र व अपराध जगत का हिस्ट्रीशीटर एवं कुख्यात अपराधी विजय मार्शल को एक बार फिर पुलिस गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। विजय मार्शल वहीं दुर्दान्त अपराधी है तो पहले इनामी अपराधी था। विजय मार्शल को पूर्व में इनामी अपराधी घोषित करने के बाद गिरफ्तार किया जा चुका था। लेकिन जमानत पर छूटने के बाद इसका नाता अपराध जगत से नहीं छूटा। जिस कारण एक बार फिर इसे गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिल गई है। विजय मार्शल की गिरफ्तारी से एक बार फिर पुलिस ने राहत की सांस ली है। विजय मार्शल की गिरफ्तारी की जानकारी अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी दीपक बरनवाल ने दी। उन्होंने कि इसकी गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल पदाधिकारियों व कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं पहले के जिस संगीन आपराधिक मामले में इसे जमानत मिल चुका है, उस जमानत को रद कराने का भी प्रयास किया जाएगा। इसके खिलाफ सीसीए का प्रस्ताव डीएम को भेजा जाएगा। वहीं स्पीडी ट्रायल चलवाकर इसे सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। एसपी ने बताया कि फुलपरास थाना क्षेत्र के एक गांव में कटहल का पत्ता तोड़ने को लेकर राजीव साह व प्रमोद यादव के बीच विवाद हो गया था। इस विवाद को लेकर प्रमोद के पक्ष से विजय मार्शल गांव में जाकर फाइ¨रग व हत्याकांड को अंजाम दिया था। विजय मार्शल हिस्ट्रीशीटर है और यह अपराधियों के गैंग का संचालन करता है। विजय मार्शल के विरूद्ध लूट, रंगदारी, हत्या, डकैती, अपहरण, आ‌र्म्स एक्ट समेत विभिन्न 20 संगीन कांड दर्ज है। वहीं जयनगर थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी सुमन कुमार राम हत्याकांड में जयनगर थाना क्षेत्र के राजपुताना गांव निवासी सोहन कुमार दास एवं इसकी पत्नी किरण देवी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि किरण देवी का मायमा बेला में ही है। शादी के पहले से ही किरण व सुमन के बीच प्रेम-प्रसंग का संबंध था। जिसका विरोध किरण के पति सोहन किया करता था। जिस कारण सुमन की हत्या के लिए किरण एवं इसका पति सोहन ने साजिश रचा। सुमन कुमार राम हत्याकांड को अंजाम देने के लिए बीते 01 मार्च को किरण देवी ने मोबाइल से कॉल कर सुमन को बेला गांव के पश्चिम बुलाया। सुमन के यहां पहुंचते ही उसके आंख में मिर्ची का पाउडर डालकर मारपीट की हत्या कर दिया। शव को लावारिस हाल में पुलिस ने बरामद किया था। वैज्ञानिक अनुसंधान के बल पर इस कांड का उछ्वेदन करते हुए हत्यारा दंपती किरण देवी व सोहन कुमार दास को राजनगर थाना क्षेत्र के चकदह से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हत्याकांड में संलिप्त अन्य अपराधियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस हत्याकांड का उछ्वेदन करने एवं गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment