PropellerAds

राजनगर के भीएसजे कॉलेज का नैक से होगा मूल्यांकन

मधुबनी: विश्वेश्वर सिंह जनता महाविद्यालय को नैक से ग्रेडिंग कराया जाएगा। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। कॉलेज परिसर को साफ-सफाईकर उसका सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। साथ हीं जर्जर भवन का भौतिक मुआयना करने के बाद महाविद्यालय कोष से उसका मरम्मति करने का कार्य शुरू हो गयी है। इसके अलावा पुस्तकालय व प्रयोगशाला सहित अन्य सभी विभाग को अपडेट करने की प्रक्रिया भी शुरू है।
प्राचार्य डॉ. हीरानंद आचार्य ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि नैक से ग्रेडिंग होने के बाद कॉलेज का समग्र विकास होगा। साथ हीं पठन-पाठन के स्तर में भी सुधार आएगा। इसलिए महाविद्यालय का नैक से ग्रेडिंग कराने के लिए कई स्तर पर कार्य शुरू किया गया है। इस कार्य में नैक से ग्रेडिंग हुए कई कॉलेज प्रशासन से भी मदद लिया जा रहा है। प्राचार्य की माने तो अगले माह तक कुलपति के नेतृत्व में विश्वविद्यालय की टीम भी कॉलेज का जायजा लेने के लिए आनेवाले है। वहीं नव पदस्थापित प्राचार्य डॉ. हीरानंद आचार्य के कार्य कुशलता से कर्मियों व आसपास के लोगों में भी काफी उत्साह है।

Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment