मधुबनी: पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर के सीनियर डीएन को ऑर्डिनेटर एके ¨सह
ने मंगलवार को जयनगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान
जयनगर रेलवे स्टेशन पर विविध स्तरों पर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा
लेते हुए कामों में तेजी लाने का निर्देश दिया। आगामी 23 मार्च को पूर्व
मध्य रेलवे हाजीपुर के महाप्रबधंक के जयनगर आगमन को लेकर सीनियर को
ऑर्डिनेटर ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए सभी कामों को पूरा करने
का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीएन वन सुमन भारती, ए एन विनय कुमार,
सिनीयर सेक्शन इंजीनियर फरहान हाशमी, अनिल वर्मा, मनोज कुमार समेत अन्य
रेल पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे। सिनीयर डीएन को ऑर्डिनेटर ने जयनगर
रेलवे स्टेशन के सर्कुले¨टग एरिया, प्लेटफार्म के उंचीकारण समेत अन्य
कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण कराने के साथ साथ ससमय पूरा करने का निर्देश
दिया। इधर सहरसा जिला के बनमनखी से मेट विपिन कुमार के नेतृत्व में आए दस
सदस्यीय ट्रैक मैन के दलों ने जयनगर रेलवे स्टेशन पर रहने की समुचित
व्यवस्था नहीं होने की शिकायत सिनीयर डीएन को ऑर्डिनेटर से की। उन्होंने
मामले को गंभीरता से लेते हुए अविलंब व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
ज्ञात हो कि महाप्रबंधक के 23मार्च को जयनगर आगमन को लेकर दस सदस्यीय ट्रैक
मैन का दल काम करने हेतु सोमवार को जयनगर रेलवे स्टेशन पहुंचा। दस सदस्यीय
दल के रहने की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण वे लोग प्लेटफार्म पर
रहने को मजबूर हैं।


0 comments:
Post a Comment