PropellerAds

एसआई ने थानाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

मधुबनी: व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल हो रहा ऑडियो में रक्षक पर ही कथित तौर पर भक्षक होने की बात घोघरडीहा थाना में पदस्थापित रहे एएसआई मंगल राम द्वारा बातचीत के दौरान कही गई है। जिसमें उन्होंने घोघरडीहा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सकरी निर्मली रेल खंड मे किसनीपटी के निकट निर्माणाधीन पुल पर अज्ञात अपराधियों द्वारा हथियार से लैस होकर रंगदारी देने नहीं तो अंजाम भुगतने की चेतावनी वाली घटना को प्रायोजित करार देते हुए कहा है कि थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने डीआईजी दरभंगा द्वारा किए गए स्थानांतरण रोकवाने के लिए इस तरह की घटना को अंजाम दिलाया गया था। वायरल ऑडियो में एएसआई श्री राम ने दावा किया है कि यदि किसनीपटी में निर्माणाधीन रेलवे पुल पर घटी घटना में मोबाइल लोकेशन सहित विस्तृत जांच की जाय तो थानाध्यक्ष पर कार्रवाई तय है।

विदित हो कि मंगल राम का जनवरी 2018 मे घोघरडीहा से लखनौर स्थानांतरण हो गया था। इधर पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि घोघरडीहा के किसी मामला को लेकर श्री राम को स्थानांतरण के तुरन्त बाद पुलिस अधीक्षक के द्वारा निलंबित कर दिया गया है। यहां यह भी बता दें कि कुछ माह पूर्व थानाध्यक्ष रंजीत कुमार का जिला स्थानांतरण डीआईजी दरभंगा द्वारा किया गया था, लेकिन अभी तक पदस्थापित हैं। जानकारी हो कि लगभग 20 करोड की लागत से किसनीपटी मे निर्माणाधीन रेल पुल पर कर्मियों को धमकाते हुए रंगदारी नही देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी पर एसपी दीपक बरनवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर एक अफसर और चार जवान को प्रतिनियुक्त कर दिया था। वायरल ऑडियो में एएसआई श्री राम ने उक्त घटना को प्रायोजित बताते थानाध्यक्ष को मास्टर माइंड बताया है। गौरतलब हो कि अगस्त माह मे बसुआरी के समीप निर्माणाधीन पुल मे कथित तौर पर मजदूर और नाइट गार्ड रामखेलावन साह का अपहरण अज्ञात अपराधियों द्वारा कर लिया गया था,जिसका अब तक कोई सुराग नही मिला है। चौक चौराहा पर आमलोगों के बीच चर्चा है कि छ माह के अन्दर तीन निर्माणाधीन रेल पुल पर अपहरण, रंगदारी तथा कथित तौर पर संदेहास्यापद मौत की घटना का उछ्वेदन नही होना और वायरल विडियो थानाध्यक्ष घोघरडीहा सहित अन्य के लिए परेशानी का सबब बन सकता है।इस बाबत थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि एएसआई मंगल राम के विरूद्व वरीय पदाधिकारी को लिखा जा रहा है।आगे उन्होंने कोई भी प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया।वही एसडीपीओ उमेश्वर चौधरी ने कहा कि वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच की जाएगी और सही तथ्य मिलने पर दोषी के विरूद्व कारवाई की जाएगी। 
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment