मधुबनी: उच्चाधिकारी
के आदेश के बाद भी मधुबनी जिले में लदनियां प्रखंड के खाजेडीह स्थित
अर्द्ध निर्मित स्टेडियम के निर्माण की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जा सका
है। आठ वर्षोंपरान्त भी इसे सकल नहीं दिया जा सका है, जबकि पुनरीक्षित
आवंटन भवन निर्माण विभाग को डीएम मधुबनी की जानकारी में उपलब्ध करा दिया
गया है।
स्टेडियम को इस हाल में देख आक्रोशित हुए लोगों के आग्रह पर जिला लोक शिकायत निवारण विभाग में इस मामले के अपीलकर्त्ता जिला लोजपा उपाध्यक्ष विष्णुदेव भंडारी ने आवंटनादेश की प्रति के साथ जिलाधिकारी मधुबनी को स्मारित किया है। समारपत्र के अनुसार जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के आदेश के आलोक में कला, संस्कृति व युवा विभाग, बिहार, पटना के प्रधान सचिव ने डीएम को खाजेडीह स्थित जेसीकेएल उच्चविद्यालय के प्रांगण के अर्द्धनिर्मित स्टेडियम के निर्माण का आदेश विहित प्रक्रिया अपनाने के साथ दिया था। इसके आलोक में डीएम के आग्रह पर इस विभाग ने निर्माण कार्य पूर्ण कराने के लिए अवशेष राशि 20 . 76 लाख रूपये भवन निर्माण विभाग पटना को लगभग दो महीने पूर्व में हस्तगत कराया, जो जिला को भी प्राप्त हो चुका है। बावजूद इसके स्टेडियम निर्माण की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। श्री भंडारी ने कृत कार्य से अवगत कराने का आग्रह किया है। विदित हो कि आठ वर्ष पूर्व 29 . 14 लाख की लागत पर बनने वाले इस स्टेडियम का शिलान्यास तत्कालीन विधायक सह वर्तमान पंचायती राजमंत्री कपिलदेव कामत ने 2 मार्च 2010 को किया था।
हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए मधुबनी न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।

0 comments:
Post a Comment