मधुबनी: झंझारपुर अनुमंडल के लखनौर प्रखंड में 17 पंचायत हैं। इन
पंचायतों में राजस्व वसूली से लेकर अन्य कई कार्यों के निष्पादन के लिए
मात्र एक राजस्व कर्मचारी है। चार दिन पहले इस प्रखंड में दो राजस्व
कर्मचारी थे। मगर उनमें से एक कर्मचारी 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो गया। अब
मात्र एक राजस्व कर्मचारी के सहारे 17 पंचायतों के लगान वसूली से लेकर
आरटीपीएस के माध्यम से बनने वाले आय, आवासीय, दाखिल खारिज सहित अन्य
कार्यों का निबटारा करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं इस अंचल में न तो सीआई है
न ही अमीन। लखनौर अंचल में मधेपुर के अमीन सप्ताह में दो दिन आता है। ऐसे
में जमीनों की मापी का कार्य भी बुरी तरह प्रभावित होता है। जबकि हर पंचायत
में एक राजस्व कर्मचारी व अंचल में कम से कम दो अमीन व एक सीआई स्थायी तौर
पर होना चाहिए। इतना ही पद सृजित भी है। राजस्व कर्मचारी व अंचल अमीन के
अभाव में राजस्व वसूली का काम तो प्रभावित होता ही है लेकिन भूमि विवाद से
सम्बन्धित कई वाद लम्बित भी है। लखनौर के सीओ चन्द्र शेखर कुमार ने बताया
कि वे राजस्व कर्मचारी व अमीन को पदस्थापित करने के लिए कई बार जिला को
प्रतिवेदन भेजा है।
हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए मधुबनी न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।
हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए मधुबनी न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।


0 comments:
Post a Comment