PropellerAds

सीसीटीवी की निगरानी में शांतिपूर्ण परीक्षा

मधुबनी: सीबीएसई की 10वीं की मंगलवार को हिन्दी विषय की परीक्षा हुई। 10 की परीक्षा में कुल 2669 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे है। इस परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें इंडियन पब्लिक स्कूल, रीजनल सेकेंड्री स्कूल एवं पोल स्टार शामिल है। सभी केंदों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए गए है। रीजलन सेकेंड्री स्कूल के प्राचार्य मनोज कुमार झा ने कहा कि मंगलवार की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त रही। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के लिए पुलिस बलों एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला प्रशासन परीक्षा को कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए व्यवस्था की है। सभी केंद्रों पर पेयजल की व्यवस्था है। 

परीक्षार्थियों को सलाह :
-- सेंटर पर जाने से पहले चेक करें कि आपके पास प्रवेश पत्र है कि नहीं। जरूरी फोन नंबर रख लें। दो से तीन कलम रखें।
-- आवास से इस समय निकलें जिससे सेंटर पर आधा घंटे पहले पहुंच जाएं। जाम से बचने के लिए सुरक्षित मार्ग से परीक्षा केंद्र पर जाने की व्यवस्था कर लें।
-- यदि आप किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो दवा साथ में रख लें। तनाव में नहीं रहें। जिस विषय की अगले दिन परीक्षा होनी है उस पर ज्यादा ध्यान दें।
 -- रात में भरपूर नींद लें। जिससे सुबह आप तरोताजा महसूस कर सकें। इस बार प्रथम डेढ़ घंटे आपको वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर देने हैं। इसलिए शांत मन से ओमएमआर को भरें।
हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए मधुबनी न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment