PropellerAds

स्थानांतरित होंगे शिक्षा विभाग के कार्यालय

मधुबनी: शिक्षा विभाग के कर्मियों को कुछ राहत मिलने वाली है। आधारभूत समस्याओं से जुझ रहे इन कर्मियों को परेशानियों से निजात मिलेगा। क्योंकि डीएम एसके अशोक ने कार्यालय को अन्य भवन में शिफ्ट करने का आदेश दिया है। इन कार्यालयों में कर्मियों और बाहर से आने वाले शिक्षकों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा था।
अब डीएम आदेश के बाद डीईओ कार्यालय को पुराने ट्रेजरी ऑफीस में ले जाने का निर्णय हुआ। यह कार्यालय अभी भूपनारायण सिंह कॉलनी में संचालित है। जहां मुक्कमल शौचालय तक नहीं है। वहीं यहां पार्किंग की तनिक भी सुविधा नहीं है। कार्यालय में कर्मी ही नहीं पुरे जिले से आने वाले शिक्षकों को भी भारी समस्याओं से जुझना पड़ रहा था। स्थापना कार्यालय की बदहाली का पूछना ही क्या।
नगर परिषद के पुराने व जर्जर भवन में चलने वाले इस कार्यालय में अधिकतर संचिका रद्दी का टोकरी बन कर रह गया है। शिक्षक नियोजन में रैकेट चलाने वाले यहां लगातार दो बार चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है। इस कार्यालय को यहां से हटाकर आरएमएस कार्यालय के पास ही दुसरी मंजिल पर शिफ्ट किया जायेगा। टाउन क्लब फील्ड के पास इस कार्यालय को ले जाया जायेगा। पहले से आरएमएस व एमडीएम कार्यालय संचालित है।
साक्षरता कार्यालय संचालन पर उठे सवाल: साक्षरता कार्यालय को परित्यत खादी भंडार के भवन में ले जाया गया। जर्जर भवन में चलने वाले इस कार्यालय को भी यहां से हटाने का निर्णय लिया गया है। डीएम ने इसका आदेश जारी कर दिया है। इस कार्यालय को जिला परिषद के पुराने भवन में ही ले जाया जायेगा। जहां वह पहले से चल रहा था। खादी भंडार के इस भवन में कार्यालय स्थानांतरित करने और उसके भुगतान की भी जांच होगी।
कर्मियों को मिलेगी राहत: कार्यालय भवन को स्थानांतरित किये जाने से कर्मियों को काफी राहत मिलेगी। वहीं संचिका का रखरखाव बेहतर हो सकेगा। क्योंकि आधारभूत संरचना के खस्ताहाल के कारण बड़ी समस्या होती रही है। कई शिक्षकों के व्यक्तिगत संचिका नष्ट होने के कगार पर आ चुका था। जिससे उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
मामले में प्रभारी डीईओ संजय कुमार ने बताया कि कार्यालयों के भवन बदले जाने से माहौल बेहतर बन सकेगा। समस्याओं से निजात दिलाने की दिशा में यह बेहतर पहल है। कर्मियों और शिक्षकों की समस्याओं को समय पर समाधान हो सके इसके लिए लगातार काम किया जा रहा है।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment