PropellerAds

मधुबनी स्टेशन को मिला 'ए' श्रेणी का दर्जा, सबसे गंदा स्टेशन का दर्जा मिलने पर हुई थी फजीहत

मधुबनी: मधुबनी रेलवे स्टेशन जो कभी गंदगी को लेकर अव्वल दर्जे का स्थान पाकर सुर्ख़ियों में रहता है तो कभी मिथिला पेंटिंग को लेकर देश से लेकर विदेशों तक चर्चा का विषय बन जाता है। करीब एक साल पहले रेल मंत्रालय की ओर से स्वच्छता को लेकर कराए गए एक सर्वेक्षण में मधुबनी रेलवे स्टेशन को देश का सबसे गंदा रेलवे स्टेशन का दर्जा दिया गया था, जिसके अधिकारीयों को काफी फजीहत झेलनी पड़ी थी। फजीहत से सिख लेते हुए अधिकारीयों ने एक साल के अंदर मिथिला पेंटिंग के साथ स्टेशन पर प्रयोग करते हुए ऐसा काम कर दिखाया कि अब मधुबनी रेलवे स्टेशन को 'ए' श्रेणी का दर्जा मिल चुका है।
इस बाबत समस्तीपुर रेल प्रमंडल के डीआरएम आरके जैन ने बताया कि मधुबनी स्टेशन अब 'ए' क्लास स्टेशन कि श्रेणी में आ चूका है। अब यहाँ क्लास वन स्टेशन कि तरह हर सुविधा रहेंगी। 


हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए मधुबनी न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment