बेनीपट्टी (मधुबनी): बेनीपट्टी
के उच्चैठ में हाई मास्ट लाईट कई वर्षों से खराब होकर अपने बदहाली पर रो
रहा है. उच्चैठ मंदिर परिसर में लगी यह लाईट अपनी स्थिति पर रो रहा है. बता
दे कि हरलाखी के भूतपूर्व विधायक शालीग्राम यादव के ऐक्छिक कोष से 2012-13
ई. में उच्चैठ मंदिर के परिसर में हाइमास्ट लाईट लगवाया गया. लाईट लगने के
महज छः महिना बाद ही जलना बंद कर दिया जिससे उच्चैठ गाँव अंधकार के गढ़
में चला गया. एक हाई मास्ट लाईट से पुरा उच्चैठ गाँव जगमग करता था लेकिन
जबसे यह काम करना बंद कर दिया तबसे पुरा गाँव में अंधकार छाया रहता है.
*लाईट चालू रहने से फायदा
उच्चैठ
मंदिर परिसर में जलने वाली लाईट से मंदिर तो जगमग करता ही था साथ ही अगल
बगल के बशिन्दे लोगों को भी रौशनी में काफी मदद मिलती थी. काफी ऊँचा रहने
के कारण इस लाईट का प्रकाश अगल बगल के गांवों में भी जाता था जो खराब होने
से बंद हो गया.
*क्या कहते है ग्रामीण
1.
ग्रामीण सुरेंद्र गिरी कहते है कि इस लाईट के जलने से पुरा उच्चैठ
प्रकाशमान रहता था. जबसे यह लाईट खराब हुआ है तबसे हमलोगों को काफी परेशानी
झेलनी पड़ती है. मंदिर के चहुंओर अंधेरा ही अंधेरा रहता था. इस लाईट को
सुदृढ़ करने को लेकर कई बार प्रशासन, जनप्रतिनिधि को अवगत कराया गया लेकिन
इस लाईट को सुदृढ़ करने के दिशा में कोई कदम नही उठाया गया.
2. ग्रामीण रास गिरी ने बताया कि वर्षों से यह लाईट खराब पड़ा हुआ है लेकिन इस
लाईट को चालू कराये जाने के दिशा में कोई पहल नही किया जा रहा है.
एसडीएम मुकेश रंजन ने बताया की इस मामले की जांच की जा रही है जहां जाँचो प्रांत इस सम्बंध में काम किया जायेगा.
हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए मधुबनी न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।
हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए मधुबनी न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।


0 comments:
Post a Comment