मधुबनी: श्री शीर्षत कपिल अशोक, जिला पदाधिकारी,मधुबनी की अध्यक्षता में गुरूवार को समाहरणालय स्थित सभागार में शहर के सौदर्यीकरण को लेकर कलाकारों के साथ विचार-विमर्श हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा मिथिला पेंटिंग के कलाकारों को शहर के सौदर्यीरकण हेतु निधि चैक से स्टेशन चौक तक निजी/सरकारी भवनों पर मिथिला पेंटिंग करने के बारे में बताया गया। उन्होने कलाकारों से मिथिला के प्रकांड विद्वानों,महाकवियों यथा महाकवि विद्यापति,महाकवि कालीदास,पंडित अयाची मिश्र,पंडित वाचस्पति मिश्र,पंडित मंडल मिश्र,याज्ञवल्यक ऋषि समेत अन्य विभूतियों के लोक कथा आधारित थीम तथा मिथिला के पर्व-त्योहार एवं सांस्कृतिक एवं धार्मिक स्थलों पर आधारित थीम पर पेंटिंग करने हेतु विमर्श किया गया।
साथ ही समाहरणालय के दीवारों पर भी विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजना आधारित थीम पर पेंटिंग करने का निदेश दिया गया। जिसमें समाज कल्याण,बाल संरक्षण, कृषि विभाग,स्वास्थ्य विभाग से संबंधित थीम पर पेंटिंग करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में श्री सुरेन्द्र मिश्रा,सहायक निदेशक,वस्त्र मंत्रालय, श्री मधुकांत मंडल,कार्यपालक अभियंता,भवन प्रमंडल, मधुबनी, श्री पंकज कुमार सिन्हा,बाल संरक्षण गैर सास्थानिक पदाधिकारी,मधुबनी, श्रीमती किरण कुमारी,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी,रहिका,श्रीमती मंजू कुमारी,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी,राजनगर, श्रीमती शोभारानी,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी,बिस्फी, श्रीमती मंजू कुमारी,महिला पर्यवेक्षिका,राजनगर, श्रीमती विनीता झा,श्रीमती हीरा देवी, श्री अषोक पासवान, श्री कमलदेवी पासवान, श्री शिवन पासवान(राष्ट्रीय अवार्डी),श्रीमती हेमा कर्ण समेत अन्य कलाकारगण उपस्थित थे।

0 comments:
Post a Comment