मधुबनी: प्लेटफार्म पर यात्रियों को कोई असुविधा नहीं हो। इसका ध्यान रखे रेल
कर्मी। साथ ही रूम के दीवारों पर भी मधुबनी चित्रकला को दर्शाया जाय। ये
बातें समस्तीपुर रेलमंडल के डीआरएम रविन्द्र कुमार जैन ने कही है। वे
गुरुवार को जयनगर से वापसी के क्रम में स्पेशल ट्रेन से मधुबनी पहुंचे थे।
प्लेटफार्म
नंबर एक पर उतरते ही वीआइपी वेटिंग रूम का जायजा लिया और कर्मियों को कई
निर्देश दिये। वहां ज्यादा रौशनी की व्यवस्था के अतिरिक्त वाश-रूम की साफ-
सफाई का खास ख्याल रखने का निर्देश दिया। मीडिया कर्मियों से बातचीत में
डीआरएम ने कहा कि 23 मार्च को पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के महाप्रबंधक
एल.सी त्रिवेदी का आगमन होने जा रहा है। इसी की तैयारी को लेकर ये निरीक्षण
हो रहा है। रेल ट्रैक, रनिंग सेफ्टी, टिकट बुकिंग विनडो पर खड़े यात्रियों
को सहज सुविधा हो, ट्रेन के सभी कम्पार्टमेंट में बैठने की व्यवस्था और
दुरुस्त करना है। ताकि रेल यात्री मंगलमय यात्रा कर मंजिल तक महफू ज पहंुच
सकें। डीआरएम ने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष तक मधुबनी स्टेशन पर कार्यरत
कुलियों के वास्ते एसकेलेटर निर्मित किया जायेगा ।
जिससे समान लेकर
प्लेटफार्म चेंज करने में सुविधा होगी। आमजनों की शिकायतों पर सुनवाई की
जाएगी और कोई बड़ी शिकायतें हो तो इसकी जांच विजलेंस से करायी जाएगी। मौके
पर एडीआरएम राजेश कुमार पाण्डे, डीपीओ सूर्य नारायण मंडल, डीईएन बीके सिंह,
डीईजी प्रवीन सक्सेना , अस्टेशन अधीक्षक जगदम्बा प्रसाद, पासर्ल अधीक्षक
मो. कबीर आलम समेत कई रेल कर्मी मौजूद थे। दूसरी ओर डीआरएम ने जयनगर स्टेशन
पर रनिंग रुम समेत अन्य जगहों पर साफ सफाई की कुव्यवस्था पर एसएस को फटकार
लगाया। कहा कि स्टेशन अधीक्षक की गरिमा को ध्यान में रखें। साथ ही सफाई
व्यवस्था में उदासीन कर्मियों के विरुद्ध जुर्माना की कार्रवाई करें।
डीआरएम आरक्षण काउंटर, वाशिंग पिट समेत अन्य विभागों का निरीक्षण कर कई
निर्देश दिए। वे पूछताछ काउंटर को यात्री सुविधा के लिहाज से मोटरेबुल कर
इलेक्ट्रिक पावर बहाल करने को कहा। जिससे किसी भी सूरत में यात्रियों को
परेशानी न हो। डीआरएम स्टेशन पर चल रहे विस्तारिकरण व सौन्दर्यीकरण
कार्यों का सधन निरीक्षण किया।
उन्होंने मुख्य गेट 20 फीट उचां करने,
ड्रेनेज व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने समेत अन्य निर्देश देते हुये कार्य
में तेजी लाने को कहा। वे इरकॉन द्वारा बनाये जा रहे टीटीई हाउस तथा रेस्ट
हाउस का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क के सामने टैंक बनाये जाने पर
कड़ी फटकार लगाई। निरीक्षण के बाद जयनगर बर्दीवास रेल परियोजना से जुड़ी
जानकारी इरकॉन के एजीएम दीपक कुमार से ली। उनके साथ एडीआरएम राजेश पाण्डेय,
सीनियर डीएमयू दिलीप कुमार, सीनियर डीएसटी, डीसीओ, जीके. चन्द्र, सीनियर
डीईएन सुमन भारती, सीनियर डीईई पीके सक्सेना, सीनियर डीईई सिंगनल अभिषेक
कुमार, एईएन दिनेश कुमार, सेक्शन इंजीनियर कार्य फरहान हाशमी,मनोज कुमार,
राजेश श्रीवास्तव, आरपीएफ कमांडेट विजय प्रकाश पंडित, इंस्पेक्टर दरभंगा
बिनोद विश्वकर्मा, एसएस सुमित कुमार आदि अधिकारी शामिल थे।

0 comments:
Post a Comment