PropellerAds

कर्ज लेकर खरीदे थे शादी के सामान, आग लगने से जलकर हुआ राख

मधुबनी(बिन्देश्वर चौधरी): बाबूबरही थाना क्षेत्र के पचुरखी गांव में बुधवार की दोपहर अचानक लगी आग में दो महादलित परिवार का आशियाना समेत अन्य सामग्री जलकर राख में तब्दील हो गया। वहीं आग की चपेट में शादी के लिए रखी सभी सामान भी जलकर स्वाहा हो गई। ग्रामीणों के अनुसार आग लगने से सुरखण राम पिता रूपन राम एवं शिव शंकर राम पिता राम नंदन राम के चार आशियाने जल गये। इस अग्निकांड में कपड़ा, अनाज, नगदी एवं जरुरी कागजात समेत करीब दो लाख रुपए से अधिक सामान जलकर नष्ट हो गए। सूत्रो के मुताबिक बाबूबरही थाना क्षेत्र के पचुरखी गांव में एक घर से खाना बनाने के क्रम में चुल्हे से निकली चिनगारी से आग लगने की बात बताई गई है। और आग की चपेटे ने ऐसा तांडव मचाया की देखते ही देखते दो महादलित परिवार के चार घरों को अपने आगोश में ले लिया। इस आग की लपट में अन्न-धन स्वाहा हो गए। और तो और तेज पछुआ हवा ने आग में घी का काम किया। मालूम हो कि अगलगी के समय टोले के अधिकांश पुरुष व महिला सदस्य कृषि कार्य से घर से बहार गये थे। इस भीषण अग्निकांड को देख गांव के महिलाओं और बच्चों के चेहरे पर भय की लकीरें साफ-साफ देखी जा रही थी। बताते चले कि प्रखंड परिक्षेत्र में विगत एक महीनों में रुद्रपूर, मदनपट्टी, अंधरा, नानोर, पचुरखी आदि गांव में अग्निकांड हो जाने से लोगों में एक भय का माहौल है। इस अग्निकांड में पचुरखी गांव निवासी सुखरण राम के यहां तो मानो दुखो का पहाड़ टूट पड़ा हो। 27 अप्रैल को लड़के की शादी के लिए यहां-वहां से कर्ज जमा कर के सामान, रुपया, जेवरात आदि घर में रखा था। अचानक लगी इस भीषण अग्निकांड में सब कुछ जलकर राख हो जाने से परिवार में एक शोकः की लहर छा गयी है। पीड़िता बबीता देवी ने बताया कि 27 अप्रैल को होने वाली शादी में अपनी पुतौह को देने के लिए कर्ज कर के महंगी साड़ी खरीद रखी थी। उन्हें क्या मालूम जो एक पल में ऐसा झोखा आएगा और सब कुछ जलाकर राख कर जाएगा। उन्हें चिंता अब इस बात की है कि फिर से उसे कौन कर्ज देगा। कहा से पैसे लाएंगे सामान ख़रीदने के लिए। अग्निकांड को देख पीड़ित महादलित परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल है। खबर लिखे जाने तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पर सुधी लेने नहीं पहुचे थे।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment