PropellerAds

जिला स्तरीय टीम ने किया आंगनवाड़ी केन्द्रों का सघन निरीक्षण


मधुबनी: जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) प्रभारी विनोद कुमार पंकज के नेतृत्व में बुधवार को जिला स्तरीय टीम द्वारा लखनौर प्रखंड के विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें कई केन्द्रों पर केन्द्र संचालन संतोषजनक पायी गयी तो कई केन्द्रों पर स्थिति असंतोषजनक पायी गयी। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने बताया कि आंगनवाडी केन्द्रों पर अनियमितता की शिकायतें मिल रही थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए बुधवार को सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं दर्जनों महिला पर्यवेक्षिकाओं को लखनौर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आंगनवारी केन्द्रों पर औचक निरीक्षण की कारवाई की गयी एवं सघन जांच किया गया। 


जिसमें बाल विकास परियोजना पदाधिकारी हरलाखी के द्वारा कैथिनियां पंचायत के केन्द्र सं99 का निरीक्षण किया गया। जहां 20 बच्चे पाये गये,मात्र दो बच्चे पोषाक में थे,अन्य बच्चे बिना पोषाक के थे।
केन्द्र सं0 18 पर मात्र 8 बच्चे पाये गये,केन्द्र पर निरीक्षण पंजी नहीं पाया गया, साफ-सफाई भी संतोषप्रद नहीं था। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी,हरलाखी द्वारा इनसे स्पष्टीकरण की मांग की गयी साथ ही चयनमुक्ति हेतु अनुशंसा की गयी।
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी जयनगर द्वारा तमुरिया पंचायत के केन्द्र सं.125 का निरीक्षण किया गया। यहां 22 बच्चे उपस्थित थे। केन्द्र सं. 94 पर 28 बच्चे,केन्द्र सं.124 पर 12 बच्चे पाये गये। केन्द्र सं. 89 पर 15 बच्चे पाये गये, 8 पोषाक में थे,पंजी अद्यतन नहीं था। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी,जयनगर द्वारा लापरवाही वरतने वाली आंगवाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं के विरूद्ध कारवाई की अनुशंसा की गयी।
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी लदनियां के द्वारा दीप पूर्वी पंचायत के केन्द्र सं.111 का निरीक्षण किया गया। केन्द्र पर 38 बच्चे उपस्थित थे। केन्द्र सं.68 पर 30 बच्चे उपस्थित थे। केन्द्र सं. 154 पर 30 बच्चे उपस्थित थे। तथा पंजी अद्यतन नहीं था। केन्द्र सं.112 पर खिचड़ी में सब्जी नहीं बन रहा था, सेविका द्वारा संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया। केन्द्र पर 17 बच्चे उपस्थित पाये गये। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा कार्रवाई की अनुषंसा की गयी। केन्द्र सं. 109 पर भी 17,105 पर 24 बच्चे उपस्थित पाये गये। सभी पोषाक में थे। केन्द्र सं 146 पर 18 बच्चे उपस्थित पाये गये तथा पंजी उपलब्ध नहीं था। सेविका/सहायिका पोषाक में उपस्थित थी।
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अंधराठाढ़ी द्वारा लौफा पंचायत के केन्द्र सं.44 पर निरीक्षण के क्रम में 18 बच्चे पाये गये इनके विरूद्ध भी कार्रवाई की अनुषंसा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा की गयी।
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रहिका के द्वारा कछुवी पंचायत के केन्द्र सं. 86 पर निरीक्षण के क्रम में 35 बच्चे पाये गये,कार्य संतोषप्रद्र पाया गया। केन्द्र सं. 87 पर 26 बच्चे पाये गये, केन्द्र सं. 122 पर 12 बच्चे उपस्थित पाये गये। उन्होने भी लापरवाह सेविकाओं पर कार्रवाई की अनुषंसा की है।
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बेनीपट्टी के द्वारा लखनौर पष्चिमी पंचायत का निरीक्षण किया गया। जिसमें केन्द्र सं.31 में 30 बच्चे उपस्थित पाये गये। बलिया पंचायत के केन्द्र सं. 40 में 34, 42 में 20 बच्चे उपस्थित पाये गये। पंजी केन्द्र पर उपलब्ध नहीं था। केन्द्र सं. 140 पर 13 बच्चे उपस्थित पाये गये। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण की मांग की गयी एवं चयनमुक्ति की अनुशंसा की गयी।
जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने कहा कि रैंडमली सभी प्रखंडों के आंगनवाड़ी केन्द्रों की जांच की जायेगी। जिसमें केन्द्र पर अनियमितता एवं लापरवाही बरतने वाले सेविका/सहायिकाओं पर कारवाई की जायेगी। उन्होने निदेष दिया कि सभी सेविका/सहायिका ड्रेस कोड का पालन करें, साथ ही महिला पर्यवेक्षिकाओं को अपने-अपने सेक्टर के केन्द्रों पर बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment