PropellerAds

भारत नेपाल सीमा के नो मेंस लैंड पर बना नेपाली चेक पोस्ट

हरलाखी(मधुबनी) :
भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल की ओर से नो मेंस लैंड एरिया में चेक पोस्ट का निर्माण कर अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। नो मेंस लैंड पर अतिक्रमण कर खेती भी की जा रही है। कई जगहों पर सीमा पर लगे पिलरों से सटाकर फसल बोई गई है। जो स्पष्ट तौर पर दिखती भी है।
अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार भारत-नेपाल सीमा पर दोनों तरफ 18-18 गज भूमि खाली रहनी चाहिए।
लेकिन पिलर संख्या 283 बाय 19 के निकट नो मेंस लैंड एरिया में नेपाल की ओर से चेक पोस्ट का निर्माण किया गया। हालांकि इस पर अभी भारतीय सम्बंधित अधिकारियों या सुरक्षा कर्मियों की नजर नहीं पड़ी है। तभी तो पूछे जाने पर सभी अनभिज्ञता जाहिर कर रहे हैं। दरअसल इस बॉर्डर पर इनदिनों एसएसबी की नाका खाली रहती है। इस बॉर्डर के रास्ते बड़े पैमाने पर तस्करी हो रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस बॉर्डर के रास्ते हर रोज शराब की तस्करी हो रही है। एसएसबी जवान यहां मौजूद नहीं रहते हैं। इसके अलावा महादेवपट्टी, दिघीया बॉर्डर, नहरनियां बोर्डर पर भी नो मेंस लैंड में चेक पोस्ट बनाया गया है।
जानकारी के मुताबिक यह मार्ग उमगांव बॉर्डर के पुलिया नम्बर 3 के रास्ते से जमुनी नदी होकर नेपाल की ओर जाती है। जो कि पिपरौन एसएसबी कंपनी अंतर्गत महादेवपट्टी बीओपी का नाका गश्ती क्षेत्र है।

इस संबंध में जयनगर एसएसबी 48 वीं वाहिनी के कमांडेंट शंकर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। बॉर्डर पर दोनों देशों के बीच शांति व्यवस्था कायम है। इसलिए किसी तरह का विवाद हो यह हमारी पहली प्राथमिकता है।

Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment