PropellerAds

अनेकता में एकता ही हमारी पहचान है : विधायक

विधायक सह सचेतक सुधांशू शेखर ने साहरघाट में दिया सामाजिक सौहार्द का संदेश

साहरघाट के एमजीएम मैदान में हुआ जलसे का आयोजन

मधवापुर : आज पुरे विश्व में हमारी एकता व शांति का पैगाम गया है। हम जात, धर्म, समुदाय में सबसे पहले भारतीय है और अयोध्या मामले में माननीय उच्च न्यायलय के निर्णय के बाद जिस तरह भारतीयों ने एकता का परिचय देकर निर्णय का स्वागत किया है। जिससे पुरे विश्व में भारत का मान बढ़ा है और शांति, भाईचारे का संदेश गया है। अनेकता में एकता ही हमारी पहचान है और इस पहचान को सदैव बरकरार रखने की हम सब की जिम्मेदारी भी है। उक्त बातें साहरघाट के एमजीएम मैदान में पैगम्बर मोहम्मद सल्लाहो अलैहे सल्लम के जयंती पर आयोजित जलसा को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक सह सत्तारूढ़ दल बिहार विधानसभा के सचेतक सुधांशू शेखर ने कही। वही मुखिया संघ के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि आज सामाजिक समरसता से ही विकास की तरफ बढ़ रहे है। जाति, धर्म से ऊपर उठकर हमे देश को देखना है और आज हमने यह सन्देश दुनिया को दिया है। इसलिए हम सभी एक है और इसी भाईचारे के साथ देश व समाज को तरक्की की ओर ले जाएंगे। बताते चले कि जलसा कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक सुधांशू शेखर ने किया। जहां सभी अतिथियों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक श्री शेखर, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र यादव, जिला पार्षद श्रवण यादव, चिकित्सक डा. प्रेम कुमार, भाजपा जिला युवा मिडिया प्रभारी विकास कुमार पासवान समेत अतिथियों ने सामाजिक सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मो. सुलेमान, जबकि संचालन शिक्षक मोजीबुर रहमान ने किया। मौके धर्मगुरु मो. रईस, कौशर, कासिम हुसैन नूरी, मोहम्मद हुसैन, मो. भोला, मो. नाजिम, मौलाना गनी साहब समेत सभी समुदाय के लोग मौजूद थे।
Share on Google Plus

About madhubani news

0 comments:

Post a Comment