PropellerAds

श्रीराम जानकी विवाह पंचमी पर जनकपुर में तैनात होंगे 4 हजार जवान, सीसीटीवी कैमरे से होगी पुरे नगर की निगरानी


जनकपुरधाम(नेपाल) 
भारत नेपाल संबंध को मधुर बनाता विवाह पंचमी महोत्सव इस बार विशेष रूप से मनाएं जाने की तैयारी की जा रही है। नेपाल के  जनकपुर पूरी तरह से सीसीटीवी की निगरानी में रखी जाएगी। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चार हजार पुलिस बल जवान की तैनाती की जाएगी। यह रणनीति धनुषा प्रशासन ने बनाई है। महोत्सव की विशेष तैयारी जनकपुर उप नगरपालिका के द्वारा किया जा रहा है। 

जानकारी देते हुए धनुषा एसपी शेखर खनालने ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर 30 लोगों का टीम गठन किया गया है। 116 यातायात 708 जवान को सशत्र जावन की तैनाती की गई है। सिविल में भी सैकड़ो पुलिस कर्मी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखेंगे। एसपी ने बताया कि श्रद्धालु के सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार का कोई लापरवाही नहीं किया जाएगा। एक सौ से अधिक संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी।

महोत्सव को सफल बनाने के लिए सामाजिक संगठन के एक हजार से अधिक युवा कर्मठता पूर्वक सहयोग देने की जिला प्रशासन के द्वारा अनुमति दी गई है। आयोजन  के दौरान भव्य झांकी भी निकाली जाएगी।

उपनगर महापालिका मेयर लाल किशोर साह ने कहा कि इस बार अयोध्या से रही बरात यात्रा का आयोजन प्रत्येक पांच साल पर आयोजन होता है। जो भारत नेपाल और मिथिला समेत अयोध्या के संबंध को मजबूत बनाता है। भारत सरकार भी जनकपुर के विकास भी सहयोग द्वारा रहे है और इसके विकास के प्रति बेहतर भागीदारी निभा रहे है। इसलिए इस महोत्सव को बेहतर और ऐतिहासिक बनाना ही हम सभी का लक्ष्य है। इस महोत्सव को सफल बनाने में जानकी मंदिर और स्थानीय लोगों का सहम योगदान देखा जा रहा है।

Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment