बेटी की चाहत में दिया 13 बेटों को जन्म
एंजेसी, रियो ब्राजील
Updated Sat, 10 Sep 2016
ब्राजीली दंपति
परिवारों में बेटे की चाहत तो देखने को मिलती है, लेकिन एक ब्राजीली दंपति बीते 20 साल से बेटी की आसलगाए बैठा है। इसी आस में वह अब तक 13 बेटों को जन्म दे चुका है। खास बात यह है कि इनके 40 वर्षीय पिता इरिनुए क्रूज फुटबॉल के बड़े प्रशंसक हैं। उन्होंने अपने सभी बेटों का नाम फुटबॉल खिलाड़ियों के नाम पर रखा है।
सभी लड़के एक महीने से लेकर 18 साल की उम्र के बीच हैं। इरिनुए और उनकी पत्नी जूसिसिलेडी का कहना है कि वह तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक बेटी नहीं हो जाती। जूसिसिलेडी जब पहली बार गर्भवती हुईं, तभी से उन्हें बेटी की चाहत थी। उन्होंने तो नाम भी सोच लिया था।
यह सिलसिला 13 वीं संतान होने तक जारी रहा। दंपति के सभी बेटों के नाम दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ियों के नाम पर रखे हैं, जिसकी शुरुआत ‘आर’ अक्षर से होती है। दंपति ने बीते महीने पैदा हुए अपने बेटे का नाम क्रिस्टियानो रोनाल्डो रखा है।
परिवार ब्राजील के कानसिकाओ डी कोटि इलाके में रहता है। हालांकि इतने बड़े परिवार के लिए भोजन बनाने में जूसिसिलेडी को काफी मेहनत करनी पड़ती है। वह एक बार के भोजन में एक किलो चावल, एक किलो बींस और एक बड़ा पैकेट मैकरोनी बनाती हैं।
कैसा लगा
Write a Comment

0 comments:
Post a Comment