मधुबनी : हरलाखी थाना पुलिस ने कमलावरपट्टी गांव से शुक्रवार शाम लवारिश अवस्था में 480 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद की है। बरामद शराब में तीन सौ एमएल की 480 बोतलें शामिल है। थानाध्यक्ष संजय कुमार के बयान पर मामला दर्ज कर बरामद शराब के संबंध में म जांच शुरु कर दी है। थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सभी शराब थाना क्षेत्र के बार्डर पर स्थित गांव कमलावरपट्टी गांव से अज्ञात अवस्था में बरामद की गई है। बरामद शराब के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी गई है।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment