PropellerAds

आंदोलनकारी शिक्षकों ने किया विधायक व उनके आवास का घेराव

मधवापुर(मधुबनी): मधवापुर ईकाई के प्रारंभिक शिक्षक संघ ने हरलाखी विधायक सह रालोसपा मुख्य सचेतक सुधांशू शेखर के उतरा स्थित आवास का घेराव कर समान काम के बदले समान वेतन लागु करने की मांग का विधानसभा में उठाने की मांग की। शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन कर बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस दौरान संघ के प्रखंड अध्यक्ष रुकमीनी रमन मिश्र ने बताया कि माननीय न्यायालय के आदेशानुसार सरकार को हमें भी समान काम के बदले समान वेतन देना चाहिए। इसलिए हम आज अपने एक प्रतिनिधि मंडल के साथ माननीय विधायक से भेंट वार्ता कर एक ज्ञापन दिया है। ताकि हम शिक्षकों के आवाज को सदन में उठाने का काम करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि हम अपनी मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की ओर है। वहीं विधायक श्री शेखर ने कहा कि आज राज्य सरकार के पास शराबबंदी के अलावे कोई काम ही नहीं है। सरकार को निश्चित तौर पर समान काम के बदले समान वेतनमान लागु कर देना चाहिए। इसलिए हम निश्चित रुप से विधानसभा में इन शिक्षकों की मांग को रखने का काम करेंगे। प्रदर्शन के उपरांत शिक्षक संघ ने विधायक को ज्ञापन सौंप माननीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा जो को इस ओर पहल करने का आग्रह किया। मजदुर दिवस पर प्रखंड मुख्यालय में शिक्षक झारु लगाएंगे तथा 3 मई को बीआरसी में तालाबंदी कर आंदोलन किया जाएगा। मौके पर संघ के उपाध्यक्ष हीरा प्रसाद, सचिव मोजिबुर्र रहमान, हिर्देश कुमार, नथुनी पासवान, विनोद कुमार, अब्दुस्समान, रविन्द्रनाथ मंडल, विजय कुमार एलन्टी, ब्रम्हदेव महतो, आनंद कुमार, अमित कुमार मिश्र, सुधांशू रंजन, जगन्नाथ मंडल व रोबिन पंडित समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment