PropellerAds

मैथिली ठाकुर ने मिथिलांचल का नाम किया रौशन : जिप अध्यक्ष

मैथिलि को सम्मानित करते जिप अध्यक्ष एवं अन्य
बेनीपट्टी(मधुबनी): कलर्स चैनल पर प्रायोजित राईजिंग स्टार की उप विजेता मैथिली ठाकुर के स्वागत करने का सिलसिला लगातार जारी है. प्रखंड के बेनीपट्टी पंचायत के सरिसब गांव में स्थानीय लोगों के द्वारा मैथिली ठाकुर के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. आयोजन में पहुंचे जिला परिषद् के अध्यक्ष शीला मंडल ने मैथिली ठाकुर को सम्मानित करते हुए कहा कि मैथिली ने छोटी ही उम्र में पूरे विश्व में मिथिलांचल का नाम रौशन करने का काम किया है. सरस्वती की वरदान की संज्ञा देते हुए जिप अध्यक्ष ने कहा कि पहले भी मिथिलांचल ने देश को कई रत्न दिये है. मैथिली आने वाले दिनों में बेहतर गायकी के मुकाम पर पहुंच सकती है. यह हम सभी के लिये बेहद ही गर्व की बात है कि मैथिली मधुबनी जिला की बेटी है. वहीं जिप सदस्य मिलन देवी ने मैथिली के अग्रेतर भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मैथिली ने वो जगह बना ली है, जिसे बनाने में कई वर्षो लग जाते है. मैथिली ने राईजिंग स्टार में उपविजेता बनकर मिथिलांचल की सभी बेटियों के लिये एक आदर्श स्थापित करने का काम किया है. वहीं भाजपा नेता रंधीर ठाकुर ने कहा मैथिली हमारी बेटी ही नही बल्कि अब ये मिथिलांचल की धड़कन बन चुकी है. वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा राईजिंग स्टार की रनर अप मैथिली को फूल-मालाओं व शॉल देकर सम्मानित किया गया. मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में जय जय भैरवि असूर भयाऔनी गीत गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. मौके पर समाजसेवी रंधीर ठाकुर, मैथिली के पिता रमेश ठाकुर, बचनू मंडल, ललित कुमार ठाकुर, प्रो. शंकर वर्मा, ललित कुमार झा, मुरारी झा, संतोष झा, ज्योतिनाथ झा, संगीता देवी, अभिषेक झा विट्टू व संदीप कुमार झा समेत कई लोग उपस्थित थे.
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment