PropellerAds

आग लगने से चार घर जलकर स्वाहा

बेनीपट्टी(मधुबनी): बेनीपट्टी अंचल के मनपौर पंचायत के दुर्गौली गांव के बजरंगी टोल स्थित वार्ड न0-11 में बीती रात अज्ञात कारणों से आग लग जाने से चार घर जलकर स्वाहा हो गया है। स्थानीय लोगों के प्रयास से कई मोटर द्वारा आग पर काबू पाया गया। पंचायत के मुखिया अमरेंद्र कुमार सुगन ने बताया कि आग से सुवाई यादव का एक घर जलकर पूर्णरुप से स्वाहा हो गया। जिसमें लाखों की क्षति हुई है। आग में फर्जीचर, कपड़ा, अनाज, बर्तन समेत कई अन्य कीमती सामान जलकर खाक हो गया, वहीं आग की भयानक लपटों से गांव के ही संतोष यादव, प्रकाश यादव, विंदेश्वर यादव एवं परशुराम यादव का घर आंशिक रुप से जल गया। उक्त घर में आग लगने से हजारों की क्षति बतायी गयी है। पीड़ित परिवार के अनुसार आग कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं हो पायी। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने के बाद प्रशासन को दमकल के लिए फोन किया गया था, लेकिन देर होने पर स्थानीय लोग ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस संबंध में मुखिया ने बताया कि क्षति का आकलन करने के लिए अंचल प्रशासन को आवेदन दिया गया है। वहीं मुखिया ने अंचल प्रशासन से पिड़ीत परिवार को अविलंब राहत की राशि प्रदान कराने की मांग की है। 
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment