PropellerAds

धर्म और राजनीति में है अन्योन्याश्रय संबंध : देवेंद्र

बेनीपट्टी के नगवास बरही में मंचासीन सपा प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद यादव व अन्य
बेनीपट्टी(मधुबनी): धर्म बौर राजनीति से अन्योन्याश्रय संबंध है। हनुमान जी की चर्चा तो चारों यूगों में होती रही है। ऐसा धर्मशास्त्र व ग्रंथों में भी लिखा गया है कि श्री हनुमान जी के नाम मात्र लेने से मानव के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। खासकर हनुमान जी न केवल संकटमोचक के नाम से ही जाने जाते रहे हैं बल्कि भक्त शिरोमणि भी कहे जाते हैं। राम रावण यूद्ध के दौरान श्री हनुमानजी ने जो कृतित्व दिखाया उसे शायद जनमानस कभी नही भूल सकता। इतना ही नही राम रावण यूद्ध के दौरान श्री हनुमान जी ने ही विशेष रणनीति बनाकर श्री राम को विजय दिलवाया। ये बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री सह समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद यादव ने बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र के नगवास पंचायत के बरही गांव में आयोजित श्रीहनुमान जी प्रतिमा अनावरण के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि भक्तिभावना का सहज सीख भक्त शिरोमणि हनुमानजी की जीवनी से प्राप्त की जा सकती है। इस दौरान मिथिला की रीति रिवाज के अनुसार श्री यादव को पाग व दोपट्टे से ग्रामीणों के द्वारा सम्मानित भी किया गया। बता दें कि नगवास पंचायत के बरही गांव में ग्रामीणों के सहयोग से श्रीहनुमान जी का भव्य मंदीर निमार्ण कराया गया है, जहां विधिवत हनुमान जी का प्रतिमा का अनावरण कर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। आयोजक जनकपुर दुल्हादेव दुलहिन मंदीर के पंडित जानकी राम आचार्य जी महाराज के आचार्यत्व में भव्य समारोह आयोजित कर विशाल भंडारा का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सपा के कई वरीय कार्यकर्ताओं के साथ लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष आलोक यादव, राजीव यादव, राजीव रंजन, सुधीर चौधरी, मो. औसाफ लड्डन राम, राम सृष्टि यादव, सुनील मंडल समेत अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे। मौके पर राममूर्ति चौधरी, शिवमूर्ति चौधरी, अरुण चौधरी, सुरेशचंद्र चौधरी, रामकृपाल चौधरी, विशे मंडल, शंकर मंडल व राधेश्याम चौधरी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment