PropellerAds

पंचायत के सर्वांगीण विकास में वार्ड सदस्यों की भूमिका अहम : मंत्री

बेनीपट्टी के किसान भवन में जिला स्तरीय वार्ड सदस्य महासम्मेलन का संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते पंचायती राज मंत्री कपितलदेव कामत, विधान पार्षद सुमन महासेठ व अन्य
बेनीपट्टी(मधुबनी): पंचायत के सर्वांगीण विकास में वार्ड सदस्यों की भूमिका अहम साबित होती है। इसलिये सूबे के मुख्यमंत्री ने वार्ड सदस्यों के माध्यम से वार्ड का समुचित विकास करने का निर्णय लिया है। आशा है कि आप सभी लोग पूरी तरह निष्पक्षता के साथ सीएम के सात निश्चय को धरातल पर उतारकर अपने पंचायत का समग्र विकास करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे। ये बातें बेनीपट्टी के किसान भवन में आयोजित जिला स्तरीय वार्ड महासंघ का एकदिवसीय सम्मेलन को संबोधित करते हुये सूबे के पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत ने कहीं। इससे पूर्व मंत्री श्री कामत व विधान पार्षद सुमन महासेठ समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन किया। मंत्री श्री कामत ने कहा कि त्रिसतरीय पंचायत प्रतिनिधि का सबसे नीचली इकाई वार्ड सदस्य होते हैं और जब तक आप के स्तर से विकार्स कार्य नही होगा, तब तक सही मायनों में पंचायत का कायाकल्प नही हो सकेगा।  साथ ही उन्होंने हक और अधिकार के लिये एकजूट पर जोर देने की बात कहते हुए कहा कि जब तक आप सभी एकजूटता का परिचय नही देंगे, तब तक अन्य जनप्रतिनिधि भी आपको अपना हक नही देंगे। वहीं सम्मेलन में मौजूद विधान पार्षद सुमन महासेठ ने कहा कि हम वार्ड सदस्यों की स्थिति से अच्छी तरह वाकिफ है और केवल वार्ड सदस्यों ही नही बल्कि तमाम जनप्रतिनिधियों के हक व अधिकार के लिये विधान परिषद में अपने स्तर से आवाज उठाने का काम करेंगे। बिना वार्ड सदस्यों की सक्रियता के वार्ड या किसी पंचायत का वास्तविक विकास करना संभव नही है। सात निश्चयों को धरातल पर उतारने में आप सभी की महती भूमिका साबित होगी।  इस दौरान संघ के द्वारा पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त करने, वार्ड सभा, ग्राम सभा पंचायत सह अनुश्रवण्स समिति व अन्य पंचायत स्तरीय कार्यों को जमीनी स्तर पर लागू करवाने, सात निश्चय कार्यक्रम में वार्ड सदस्यों की भूमिका व अधिकार को धरातल पर लागू करवाने व पंचायत प्रतिनिधियों को सममानजनक वेतन, भत्ता, पेंशन, सुरक्षा बीमा निर्धारण करवाने समेत तेरह सूत्री मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। सम्मेलन में अतिथियों को मिथिला के रीति रिवाज के अनुसार पाग व दोपट्टे से सम्मानित किया गया। सभा की अध्यक्षता वार्ड महासंघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार झा ने की, जबकि संचालन प्रदेश संयोजक पुष्पेंद्र ठाकुर ने किया। मौके पर जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष सरपंच वशिष्ट कुमार झा वार्ड संघ बेनीपट्टी केअ प्रखंड अध्यक्ष शंकरनाथ पाठक, गणेश कुमार यादव, सावित्री देवी, माया देवी, अखिलेश कुमार, सूर्यकला देवी, विनोद कुमार मंडल, शंकर झा व प्रदीप कुमार समेत अन्य वार्ड सदस्य भी मौजूद थे। 
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment