बेनीपट्टी(मधुबनी): स्थानीय थाना क्षेत्र के बसैठ गांव से एक माह पूर्व अपहृत हुई नाबालिग लड़की को बेनीपट्टी थाना पुलिस ने सुरत शहर से बरामद करने में सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस के सहयोग से अपहरणकर्ता बसैठ गांव निवासी मो. शहजाद को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब हो कि 28 मार्च को बसैठ से एक नाबालिग लड़की का शादी की नियत से अपहरण कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया था। इस संबध में अपहृता के पिता ने बेनीपट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। वहीं पुलिस निरीक्षक सह बेनीपट्टी एसएचओ हरेराम साह ने बताया कि लड़की को मेडिकल जांच के लिये भेजा गया है। जाचोंपरांत 164 के तहत बयान दर्ज कराने हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment