बेनीपट्टी(मधुबनी): अनुमंडल प्रेरक समन्वयक संघ के अध्यक्ष सुमन कुमार झा ने सूबे के पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत व विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ को अपनी चार सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा. सुमन कुमार झा ने बताया कि साक्षर भारत कार्यक्रम के तहत नियुक्त प्रेरक समन्वयकों का भविष्य अधर में लटका है. मानदेय इतना कम है कि परिवार को चलाना तो दूर बच्चों को शिक्षा भी नहीं दे पायेंगे. समान काम के बदले बिहार सरकार आठ हजार भुगतान करती है, लेकिन प्रेरकों को मात्र 800 मानेदय भुगतान कर रही है. ज्ञापन में समान काम के बदले समान वेतन देने, सरकारी कर्मी का दर्जा सहित चार सूत्री मांग पर सौंपा गया है. ज्ञापन सौपनेवालों में बेनीपट्टी प्रखंड समन्वयक आरके निराला, मधवापुर के रामवरण मंडल, हरलाखी के सुनील कुमार यादव, प्रेरक रामस्वार्थ अकेला व सतीश मेहता सहित कई साक्षरताकर्मी भी मौजूद थे.
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)


0 comments:
Post a Comment