PropellerAds

एसडीजेएम ने हरलाखी एसएचओ से पूछा स्पष्टीकरण

बेनीपट्टी(मधुबनी): शराब कारोबार में पकड़ी गयी महिला आरोपी को पुरुष पुलिसकर्मी के द्वारा बेनीपट्टी न्यायालय में प्रस्तुतिकरण को ले एसडीजेएम रामेश्वर मिश्रा ने गंभीरता से लेते हुए हरलाखी एसएचओ संजय कुमार से स्पष्टीकरण जारी कर 24 घंटे के अंदर जबाब मांगा है. जारी स्पष्टीकरण में एसडीजेएम श्री मिश्रा ने कहा है कि शराब कारोबार मामले में गिरफ्तार की गयीं महिला आरोपी को बिना महिला आरक्षी बल के ही पुरुष आरक्षी बलों के द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत कर सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्देश का उलंघन किया गया है. बता दें कि शुक्रवार को हरलाखी थाना पुलिस के द्वारा नेपाल से शराब लेकर भारतीय सीमा क्षेत्र में आने के दौरान एक महिला कारोबारी को 75 बोतल शराब के साथ हरलाखी थाना पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया था. इस क्रम में 75 बोतल शराब लेकर जा रहीं एक अन्य महिला कारोबारी कलूआही थाना क्षेत्र के सुनीता देवी शराब छोड़कर भाग निकलने में सफल रही थीं. हरलाखी थाना पुलिस के द्वारा जब्त शराब के साथ रहिका थाना क्षेत्र के सतलखा गांव निवासी लडूवती देवी पर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था. हरलाखी एसएचओ से मांगी गयी स्पष्टीकरण के बाबत न्यायालय द्वारा आरक्षी अधीक्षक मधुबनी को सूचना दे गयी है. इस मामले को लेकर न्यायालय में जीआर नंबर 385/17 दर्ज है.
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment