PropellerAds

कृषि विज्ञान केंद्र चानपुरा बसैठ में हुआ निःशुल्क प्रशिक्षण सह बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन

बेनीपट्टी (मधुबनी): एस के चौधरी शिक्षा न्यास द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र चानपुरा बसैठ के द्वारा किसानों के बीच निःशुल्क प्रशिक्षण सह बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन राजनगर के विधायक रामप्रीत पासवान, डीएसपी निर्मला कुमारी व ट्रस्ट के अध्यक्ष डा.संत कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर 60 किसानों के बीच मूंग व तिल के बीज वितरण किया गया। डीएसपी निर्मला कुमारी किसानों को संबोधित करते हुऐ कही की किसान इस देश का आधार है। चाहे कितने भी बड़े करोड़पति क्यो न हो अगर किसान खेती नही करे तो वो भी भूखे मर जायेंगे। वहीँ ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ चौधरी ने बताया कि सुबह से रात तक किसान खेती के पीछे लगे हुए रहते है तब जाकर हमलोगों को अनाज व भोजन मिलता है। पहले की अपेक्षा आज खेती में बहुत कमी आने लगी है क्योकि किसानों को सरकार के तरफ से ठीक से सहायता नही मिल पाता है जिससे किसान खेती करना छोड़ रहे है। इसीलिये ट्रस्ट के तरफ से हमलोग किसानों को बीज वितरण व निःशुल्क प्रशिक्षण देकर कर खेती करने के लिये प्रेरित एवं सहयोग करते है। कार्यक्रम में उपप्रमुख अशोक कुमार चौधरी, मंगलानंद झा, अत्येंद्र गौतम सहित कई लोगों ने अपने अपने विचार प्रकट कर किसानों को खेती करने के प्रति प्रेरित किया। इस अवसर पर राजनगर विधायक रामप्रीत पासवान, डीएसपी निर्मला कुमारी, ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ संत कुमार चौधरी, उपप्रमुख अशोक कुमार चौधरी, मंगलानंद झा, अत्येंद्र गौतम सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
Share on Google Plus

About Unknown

0 comments:

Post a Comment