PropellerAds

बेनीपट्टी में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

फोटो :- बेनीपट्टी में आयोजित जदयू की बैठक में शामिल पूर्व विधान पार्षद ड़ा. विनोद कुमार चौधरी व जदयू कार्यकर्ता।
बेनीपट्टी प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री लीलाधर उच्च विद्यालय के समीप डा. जेसी झा के आवासीय परिसर में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष शशिभूषण सिंह की अध्यक्षता में हुई. जिसमें संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान तेज करने, पंचायत व बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की भागेदारी सुनिश्चित किये जाने, सीएम के सात निश्चयों व शराबबंदी से हुये सामाजिक बदलाव को आम लोगों तक कार्यकर्ता के द्वारा पहुंचाने समेत अन्य विषय पर व्यापक विचार विमर्श किया गया. इस दौरान बैठक में मौजूद पूर्व विधान पार्षद सह जदयू प्रदेश सचिव ड़ा. विनोद कुमार चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता सीएम के सात निश्चयों व शराबबंदी से हुये सामाजिक बदलाव को आम लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लें. उन्होंने कहा कि पूरे देश में एक मात्र नेता नीतीश कुमार ही हैं, जिन्होंने न केवल शराबबंदी करने का निर्णय लिया, बल्कि पूरी ताकत के साथ इसे अमल में लाने का काम किया. जिसका समाज में हुए सकारात्मक बदलाव स्पष्ट रुप से देखने को मिल रहे हैं. पूर्व पार्षद श्री चौधरी ने यह भी कहा कि देश के पीएम पद के लिये जितने गुण होने चाहिये, वो सब बिहार के सीएम नीतीश कुमार में समाहित है. खासकर जिला में सदस्यता अभियान के मामले में बेनीपट्टी का स्थान अहम है. हर पंचायत में 25 क्रियाशील सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा कर इसे और मजबूत किये जाने की जरुरत है. वहीं वरीय नेता नीरज कुमार झा ने कहा कि सात निश्चयों व शराबबंदी कानून के अनुपालन पर कार्यकर्ताओं के द्वारा विशेष रुप से नजर रखे जाने की आवश्यकता है. जबकि बैठक में मौजूद वरीय नेता डा. अमरनाथ झा ने कहा कि शराबबंदी कानून और सीएम के सात निश्चय योजना राज्य की दशा व दिशा बदलने का काम करेगा. मौके पर जिला प्रवक्ता प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, प्रेमशंकर राय, कमलेश झा, डा. एएन झा, नीरज झा, राम किशोर ठाकुर, महेश्वर नारायण यादव, गुलाब साह, धर्मेंद्र साह, मुनेश्वर ठाकुर, पूर्व मुखिया रामसंजीवन यादव, कन्हैया चौधरी, अशोक मंडल, नवल किशोर झा, प्रमोद गुप्ता, रमण चौधरी, रवींद्र चौधरी, कमल झा, सरोज झा, सरयुग सहनी, मो. खुर्शीद आलम, गंभीरा देवी, व कन्हैया झा समेत अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे. 
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment