PropellerAds

10वीं की छात्रा के अपहरण का मामला दर्ज

हरलाखी(मधुबनी): प्रखंड क्षेत्र के उमगांव से एक 10वीं की छात्रा का अपहरण का मामला प्रकाश में  आया है। इस संबंध में  लड़की के पिता ने खिरहर थाना मे प्राथमिकी दर्ज कराई  है। दर्ज प्राथमिकी मे लड़की के पिता ने कहा कि 7 मई को मेरी पुत्री का अपहरण कर लिया गया है। जिसमे हमे उमगांव निवासी अजय यादव, सतीश कामत, रानीपट्टी निवासी राजेश कामत द्वारा अपने पूत्री के अपहरण किए जाने का शक है। मेरी पूत्री उमगांव हाई स्कूल मे पढ़ने जाती थी। अपहरण के बाद नये नये नंबर से फोन पर हमे गाली गलौज व धमकी भी दिया जा रहा है। इस बाबत एसडीपीओ निर्मला कुमारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही लड़की की बरामदगी कर ली जाएगी।
विक्रम भगत। हरलाखी
संपर्क: 8678072643
Share on Google Plus

About Madhubani News

0 comments:

Post a Comment